9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान : शिवराज सिंह

lok sabha election 2019 - राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान : शिवराज सिंह

less than 1 minute read
Google source verification
shivraj singh 2019

shivraj singh 2019

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बयान बाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस के कर्जमाफी को लेकर मंगलवार को शिवराज अपने बयान में कहा, राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान हैं। राहुल ने ही कहा था कि दस दिन में कर्ज माफी हुई तो मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा। ऐसा ही इस बार भी 72 हजार रुपए गरीबों को देने के मामले में बोल रहे हैं।

कांग्रेस पर शिवराज ने बोला हमला

शिवराज ने भोपाल सीट को लेकर कहा- हम भाजपा के कार्यकर्ता। कौन क्या करेगा इसका फैसला पार्टी करेगी। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा। भोपाल में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बताएंगे कि कांग्रेस सरकार के सारे वादे झूठे निकले हैं। शिवराज ने कहा कि गेंहू खरीदी हो हम इस पर नजर रखेंगे। धान खरीदी कांग्रेस सरकार ने ठीक से नहीं की, गेंहू में गडबड़ी नहीं होने देंगे।

अरुणा के नाम पर कांग्रेस में घमासान

कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान मच गया है। खंडवा में सोमवार को युवा कांग्रेस के सम्मेलन में पार्टी की गुटबाजी सामने आ गई। सम्मेलन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का नाम लिए बगैर खंडवा संसदीय क्षेत्र से बाहरी व्यक्ति को टिकट देने का विरोध हुआ।

बुरहानपुर विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने मीडिया से कहा कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। अरुण यादव को टिकट मिलता है तो कांग्रेस के लिए सीट निकालना मुश्किल है। वहींए निमाड़ खेड़ी से पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह ने कहा कि खंडवा संसदीय क्षेत्र के वोटर को टिकट दिया जाए।