3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवराज सिंह के बेटे कुणाल की बारात में थिरके कई नेता, उप राष्ट्रपति, गडकरी, योगी भी पहुंचे

kunal barat केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह की शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भोपाल आ चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 14 Feb 2025, 9:56 PM IST

kunal barat

kunal barat

एमपी की राजधानी भोपाल में आज यानि 14 फरवरी को धूम मची है। यहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल सिंह की शादी हो रही है। इस शादी में शामिल होने देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भोपाल आ चुके हैं। शिवराज सिंह के छोटे बेटे कुणाल, जैन परिवार की बेटी रिद्धि के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कुणाल सिंह की शादी का रिसेप्शन भोपाल के नीलबड़ इलाके के वाना ग्रीन होटल में रखा गया है। होटल ताज में शादी की रस्में निभाई जा रहीं हैं। कुणालसिंह चौहान की बारात निकल रही है।

यह भी पढ़ें: सुंदरता पर फिदा हुआ बेटा कुणाल, जानिए बहू रिद्धि की किस खासियत से प्रभावित हैं शिवराजसिंह चौहान

शिवराजसिंह चौहान के बेटे की शादी में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह, विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित बीजेपी व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कुणा​लसिंह की शादी में शामिल होने भोपाल आए। पुराने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। इधर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक रामेश्वर शर्मा हवाई अड्डा पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भोपाल आ चुके हैं।

कुणाल सिंह चौहान की बारात धूमधाम से निकाली गई। शिवराजसिंह और मां साधना सिंह के साथ भाई कार्तिकेय सिंह ने भी खूब डांस किया। प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व मंत्री रंजना बघेल भी बारात में नाचते नजर आईं।