
सस्ता सामान देने की कसम
भोपाल. ऑनलाइन बाजार online market ने स्थानीय व्यापार को खासा प्रभावित किया है। ऐसे में परंपरागत व्यवसाय और व्यवसायी तरह—तरह के विकल्प आजमा रहे हैं. ऑनलाइन बाजार में सबसे ज्यादा खरीदार युवा और घरेलू महिलाएं हैं जोकि प्राय: सस्ता सामान खरीदने के लिए ऑनलाइन online खरीदारी करते हैं. मध्यम आय वर्ग वाले युवा ऑनलाइन सामान मंगाने में सबसे ज्यादा रुचि रखते हैं। इनमें भी 20-35 वर्ष के लोग और गृहिणियां ज्यादा हैं। अब राजधानी के व्यापारियों ने इसका भी विकल्प खोज निकाला है। इन व्यापारियों ने अब हर सामान ऑनलाइन से भी सस्ता cheaper than online देने की बात कही है. इसके लिए बाकायदा कसम भी खाई. इसके अलावा दुकानों पर आकर खरीदी करने के अन्य लाभ भी बताए जा रहे हैं.
राजधानी के व्यापारियों ने सोमवार को ऑनलाइन बिकने वाले सामानों से भी सस्ता सामान ग्राहकों को देने की शपथ ली। व्यापारियों की यह शपथ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले ली गई है। पंचायत के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री कल्याण सिंह चंद्रवंशी के साथ इस संबंध में व्यापारियों की विस्तार से चर्चा भी हुई।
किस वर्ग की ज्यादा रुचि
खासकर मध्यम आय वर्ग वाले युवा ऑनलाइन सामान मंगाने में ज्यादा रुचि रखते हैं। इनमें 20-35 वर्ष के लोग और गृहिणियां शामिल हैं।
पूरी जानकारी मिलती है
कपड़ों के होलसेल कारोबारी कमल कुमार टडैय्या के अनुसार, बाजारों में खरीदारी की बात ही अलग है. दुकानों पर जाकर खरीदी करने पर क्वालिटी, क्वांटिटी आदि की पूरी जानकारी मिल जाती है।
आर्थिक तंत्र की रीढ़
पारंपरिक बाजार आर्थिक तंत्र की रीढ़ हैं। कोरोना काल में इन दुकानदारों ने ही आमजन की जरूरतों को पूरा किया। नए दौर में ये दुकानदार तेजी से बदलाव कर रहे हैं और मजबूत पैठ बनाकर मुकाबले को तैयार हैं।
Published on:
18 Oct 2022 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
