
मांस के खुले में व अवैध विक्रय के लायसेंस बिना जांच पड़ताल के दिए जा रहे हैं। निगम की ही कार्रवाई में ये तथ्य सामने आए। साकेत नगर में तो शेख करीम ने ग्रीन बेल्ट में ही दुकान बना दी और निगम की वेटनरी शाखा से उसे लायसेंस प्राप्त था। करोद और भानपुर में ब्रिज के नीचे सरकारी जमीन पर अवैध गुमठियों से मांस विक्रय हो रहा था, लेकिन उन्हें भी लायसेंस दिया हुआ है। जाहिर है, वेटनरी शाखा लायसेंस देने की शर्तों का ही पालन नहीं कर रही। कार्यालय में बैठकर ही लायसेंस जारी किए जा रहे हैं।
दो दिन में 23 दुकानें बंद कराई
- निगम की जोन स्तर पर कार्रवाई के तहत गुरुवार को 14 दुकानों को बंद कराया गया। दो दिन में कुल 23 दुकानें बंद कराई। निगम अमले ने अलग-अलग जोन में 179 दुकानों की जांच की। यहां 32 दुकानों पर स्पॉट फाइन किया। इनसे 15 हजार 100 रुपए की राशि वसूली। बाकी को खुद ही दुकान बंद करने की चेतावनी दी। निगम की कार्रवाई देख शहर के बाहरी व कोने के क्षेत्रों कई ने खुद ही दुकानें बंद कर दी है।
Updated on:
21 Dec 2023 08:52 pm
Published on:
21 Dec 2023 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
