13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालों में कलर कराने वाले लोगों की जा सकती है आंखों की रोशनी, शरीर में होते हैं ये बड़े नुकसान

दूसरों को देख बालों को कलर कराने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा इससे सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में जान लीजिए........

3 min read
Google source verification
hair.jpgAllergic Reaction hair color dyeing - hair chemicals Harmful for your health - बालों में कलर कराने वाले लोगों की जा सकती है आंखों की रोशनी, शरीर में होते हैं ये बड़े नुकसान

Allergic Reaction hair color dyeing

भोपाल। बीते कई दिनों से बालों में कलर कराना एक ट्रेंड हो गया है। वैसे भी हर इंसान चाहता है कि उसके बाल सुंदर और धने हो। वहीं बात अगर महिलाओं की करें तो हेयर स्टाइल ही उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। आजकल बालों का सफेद होना भी बहुत आम बात हो गई है। जिससे लगभग हर दूसरा इंसान परेशान रहता है। इस परेशानी से बचने के लिए लोग बालों में कलर कराते हैं। या ये भी कह सकते हैं कि कुछ लोगों के बाल सफेद न होते हुए भी वे फैशन के चक्कर में अपनो बालों को हाइलाइट्स कराते हैं।

ये भी पढ़ें: मेहंदी में केवल यह चीज मिलाकर लगा लें, बुढ़ापे तक बाल रहेंगे काले और घने

ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती है कि बालों को खूबसूरत, लंबे और घने रखने के लिए हेयर स्पा एक बेहद बेहतर विकल्प होता है लेकिन बालों में कलर नहीं कराना चाहिए। बालों को कलर कराने से उन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी दूसरों को देख बालों को कलर कराने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा इससे सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर के बारे में जान लीजिए........

- अगर आप अपने बालों में हेयर कलर कराते है तो आपके बालों का नेचुरल कलर पूरी तरह से चला जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हेयर कलर में अमोनिया और परऑक्साइड काफी मात्रा में होता है जो बालों के नैचरल पिगमेंट को निकाल देता है। जिसके बाद बालों में झड़ने की समस्या तेज हे जाती है।

- बालों में ज्यादा कलर का उयोग करने के बाद आप अस्थमा और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों को न्यौता देते हैं। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, कई स्टडीज में हेयर कलर और कैंसर के बीच सीधा संबध दर्शाया गया है। दरअसल हेयर कलर को बनाने में कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं जिससे इन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

- ज्यादा कलर का यूज करने से महिलाओं और पुरुष दोनों में ही फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परमानेंट हेयर कलर्स में लीड एसिटोन का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है। कई स्टडीज में दावा किया गया है कि प्रेगनेंट महिलाएं अगर हेयर कलर कराती हैं तो इससे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।

- बालों में लगाए जाने वाले कलर में जो केमिकल्स मौजूद होते हैं उनसे स्कैल्प को भारी नुकसान पहुंचता है। स्कैल्प में खुजली होने लगती है और रैश पड़ जाते हैं।

- कलर कराने से आपकी आंखों में इफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार हेयर कलर कराते समय ही थोड़ा सा कलर भी आंख में चला जाता है तो आंखों में सूजन, पानी आना और कंजंक्टिवाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती है।