13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज, गायत्री शक्तिपीठ की बहनों ने नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण के वचन के साथ बांधी भाईयों को राखियां

रक्षाबंधन का पर्व कई सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल.रक्षाबंधन का पर्व कई सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपने भाईयों के कलाई पर राखी बांधी और सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान कई संगठनों की ओर से भी रक्षाबंधन पर्व कई सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाया गया।

ब्रह्मकुमारीज ब्लेसिंग हाउस में नशामुक्त रहने की प्रतिज्ञा के साथ रक्षाबंधन ब्रह्माकुमारीज़, ब्लेसिंग हाउस सेवाकेंद्र नर्मदापुरम रोड में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ब्रह्मकुमारीज बहनों ने भाईयों को राखी बांधी और नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। सेवा केंद्र प्रभारी डॉ बीके रीना ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार कृष्ण जन्माष्टमी तक चलेगा, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर रक्षासूत्र बांधकर नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। इसी प्रकार गायत्री शक्तिपीठ की बहनों ने भी नशामुक्ति सहित पांच संकल्पों के साथ राखी बांधी।

उपहार में बांटे पौधे

सेवा संकल्प युवा संगठन के सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को उपहार के रूप में पौधे बांटे और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मालवीय ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों ने गिफ्ट के रूप में बहनों को पौधा दिया और संदेश दिया कि वे पौधा अवश्य लगाए। इस दौरान 51 बहनों को पौधों का उपहार दिया गया।

वृक्ष और गाय को बांधी राखी

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व पर गायों एवं वृक्षों का पूजन किया और राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि इस दौरान लोगों को भी गौरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की सुरक्षा का संदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।