मूसलाधार बारिश से मंदसौर, नीमच और रतलाम के 14 गांव पानी से घिरे हैं। मंदसौर के मल्हारगढ़ में बुधवार को ईद नहीं मनाई गई। प्रदेश की बड़ी नदियां पार्वती, शिप्रा, चंबल, बेतवा, शिवना, मलेनी और रेवती उफान पर हैं। किसानों की हजारों हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई। अशोकनगर में राजघाट बांध के 12 गेट डेढ़ मीटर खोले गए। बेतवा में उफान से मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश की सीमा पर बना पुल डूब गया। इन राज्यों के बीच आवागमन बंद रहा।