
,,
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार से एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत हो गई, जिसमें सबसे खास है स्काई डाइविंग। लोगों का उत्साह ही इस कदर है कि पूरे माह के एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्रदेश में स्काइ डाइविंग पहली बार आयोजित हो रही है। इससे पहले यह विदेशों में ही संभव थी।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने मंगलवार को राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में स्काई डाइविंग का शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर समेत पर्यटन विभाग के बड़े अफसर भी शामिल थे। पहले दिन कई बड़े आइएएस अफसरों ने भी स्काई डायविंग का रोमांच लिया।
ऐसे लगाई रोमांच की छलांग
राजधानी के रूद्र भानु सोलंकी शहर के पहले ऐसे शख्स बन गए, जिन्होंने स्काई डाइविंग की। वे अपने हाथों में तिरंगा लेकर दस हजार फीट की ऊंचाई तक गए और वहां से छलांग लगाई। इसके लिए वे पूरी तरह से सुरक्षा मानकों के साथ इस रोमांचक यात्रा पर रवाना हुए। आकाश में एक प्लेन के जरिए उन्हें ले जाया गया। यह छलांग उन्होंने एक एक्सपर्ट्स के साथ लगाई। कुछ दूरी तक हवाई जहाज से नीचे गिरने के बाद एक्सपर्ट्स ने पैराशूट खोल दिया और वे फिर धीरे-धीरे हवा से बातें करते हुए लैंड हो गए।
भोपाल के बाद उज्जैन में भी
इधर, भोपाल में एक और दो मार्च को इस कैंप में हिस्सा ले सकते हैं, वहीं तीन और चार मार्च को उज्जैन में भी स्काई डाइविंग का लुत्फ ले सकेंगे। इसके लिए एक राइड के लिए 31 हजार 270 रुपए चुकाने होंगे। इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।
आइएएस अफसर ने भी लगाई थी छलांग
इससे पहले पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने भी हरियाणा में टेस्ट राइड का लुत्फ लिया था। उन्होंने भी 10 हजार की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ेंः
महिला आफिसर ने भी लगाई छलांग
इधर, उद्घाटन मौके पर आदिवासी मामलों की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने भी स्काई डाइविंग का लुत्फ लिया। पल्लवी जैन उद्घाटन अवसर पर 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली पहली महिला थीं। इनके अलावा ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजय दुबे और मप्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एस. विश्वनाथन ने भी स्काई डाइविंग का रोमांच लिया।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
01 Mar 2022 06:25 pm
Published on:
01 Mar 2022 06:23 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
