6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान ! चाय के साथ पीते हैं सिगरेट तो आपको जरूर जाननी चाहिए ये बातें

सावधान ! चाय के साथ पीते हैं सिगरेट तो आपको जरूर जाननी चाहिए ये जरुरी बात

2 min read
Google source verification
smoking

smoking

भोपाल। चाय पीने की आदत बुरी नहीं है लेकिन एक दिन में दो चाय से अधिक चाय का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। कई लोग थकान को मिटाने के लिए चाय पीते हैं तो कई लोगों को चाय पीने की लत ही होती है लेकिन ज्यादा चाय पीने वाले पुरुषों के लिए यह खबर जरा चौंकाने वाली हो सकती है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि दिन में 7 कप से ज्यादा चाय पीने पर पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। ग्लासगो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 4 दशक तक 6 हजार से ज्यादा लोगों पर रिसर्च किया। इस रिसर्च में सामने आया कि जो लोग दिन भर में 7 कप या इससे ज्यादा चाय पी रहे थे, उनमें 2-3 कप चाय पीने वालों की अपेक्षा प्रोस्टेट कैंसर होने की आशंका 50 प्रतिशत ज्यादा थी।

चाय के साथ कभी न लें ये चीज

कई लोगों की आदत होती है कि वे चाय के साथ सिगरेट पीना बहुत पसंद करते हैं लेकिन आपको बता दें कि चाय के साथ सिगरेट का सेवन करना कैंसर को बुलावा देता है। सिगरेट के पैकेटों उनके घातक परिणामों के बारे में लिखा होने के बावजूद लोग तेजी से इसका सेवन करते हैं। सिगरेट पीने वाले लोगों की अलग-अलग आदतें होती है।

कुछ लोगों को सुबह सोकर जागने के बाद सिगरेट जरूर चाहिए होती है तो कुछ को सुबह की चाय के साथ सिगरेट जरूर चाहिए होती है। स्मोकर्स को पता नहीं होता कि उनकी यह आदत उनके सेहत के लिए बहुत ज्यादा घातक होती है। चाय के साथ सिगरेट का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना 70 प्रतिशत बढ़ जाती है।

गले में पड़ता है प्रभाव

वैसे तो चाय का सेवन ट्यूमर जैसी समस्याओं से बचाता है लेकिन अगर आर चाय और कोलड्रिंक ( गरम और ठंडे खाद्य पदार्थ) का सेवन स्मोक के साथ करते है तो गले में ऐसोफैगस खराब होता है। गर्म चाय और ठंडी ड्रिंक्स ऐसोफैगस टिशू को खराब करती है। इससे शरीर में कई अदरुनी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

चाय के साथ सिगरेट के सेवन से ऐसोफैगस कैंसर होने का खतरा 70 प्रतिशत बढ़ सकता है। ऐसोफैगस कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है। एसोफेगस वह नली (ट्यूब) होती है, जो गले से आपके पेट तक भोजन और पानी को ले जाती है। चीन में हुए एक अध्ययन में यह कहा गया है कि गर्म चाय के साथ सिगरेट के सेवन एसोफेगल कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए चाय के साथ सिगरेट का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।