17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरनाक हो सकता है सुबह जागने के बाद फेसबुक और व्हाट्सएप चलाना, जानिए कैसे

खतरनाक हो सकता है सुबह जागने के बाद फेसबुक और व्हाट्सएप चलाना, जानिए कैसे

2 min read
Google source verification
using social media keep alertness

using social media keep alertness

भोपाल। पिछले कुछ सालों से इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। इंटरनेट ने हमें सोशल मीडिया जैसा मजबूत मंच उपलब्ध कराया है। आम आदमी सोशल मीडिया से खुद को जोड़े हुए है। माना सोशल मीडिया की हमारी जिंदगी में अच्छी खासी अहमियत है लेकिन इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि इसने हमारी जिंदगी को काफी कुछ प्रभावित किया है। सोशल मीडिया कई लोगों की लत ही नहीं बन चुका, बल्कि हमें सही मायने में भी सोशल बनने में रोड़ा बना हुआ है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया के जाल से निकलने पर किस तरह के फायदे हमें हो सकते हैं।

सुकून की नींद लेंगे

सोशल मीडिया से अक्सर चिपके रहने वाले लोग बिस्तर में भी इसका इस्तेमाल करते रहते हैं। सोने से पहले या फिर उठते ही वे अपना मोबाइल फोन, टेबलेट टटोलते हैं और फिर शुरू हो जाते हैं। ऐसे में उनकी नींद काफी प्रभावित होती है। अगर सोशल मीडिया के इस्तेमाल को आवश्यकता के हिसाब से सीमित कर देते हैं तो आप पर्याप्त व सुकून की नींद लेंगे।

बैठक होगी कम

अगर आप सोशल मीडिया से दूर रहते हैं तो आपका लगातार बैठना भी कम हो जाएगा। सोशल मीडिया पर लगे रहने की वजह से हम लंबे वक्त तक बैठे रहते हैं। अधिक बैठने की यह आदत सेहत संबंधी कई परेशानियां हमारे लिए खड़ी कर देती है। हम इस परेशानी से बच पाएंगे।

अधिक मेलजोल

माना सोशल मीडिया की वजह से आप अपने पुराने और दूर के दोस्तों व रिश्तेदारों से जुड़ाव बनाए रखते हैं, अच्छी बात है। लेकिन हरदम यही जुड़ाव रखना भी सही नहीं है। सोशल मीडिया की लत कम होने पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलने-जुलने जाएंगे। उन्हें वक्त देंगे। वाट्स एप, फेसबुक पर औपचारिक थैंक्स, विश के बजाय उनके सुख-दुख में शामिल होंगे।

दूसरों के लिए वक्त

जब हम सोशल मीडिया पर बिताने वाले समय में कटौती करेंगे तो दूसरे लोगों के लिए वक्त निकाल पाएंगे। उन लोगों की मदद करने और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का वक्त होगा हमारे पास। दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के सुख-दुख में खुद को शामिल कर पाएंगे।

खुद की भी सोचेंगे

व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि में हरदम लगे रहने पर हम दूसरों की जानकारी में ही उलझे रहते हैं। फलां शख्स वहां घूमने गया, इसका बर्थ डे, इसने यह किया,उसने वह किया। दूसरों की जानकारी में उलझे रहने के चलते हम अपने बारे में कम ही सोच पाते हैं। जब हम सोशल मीडिया से दूरी बनाएंगे तो अपने बारे में, खुद के व्यक्तित्व विकास के बारे में अधिक सोच पाएंगे।

बढ़ेगी निर्णय क्षमता

एक अध्ययन के मुताबिक जब लगातार दूसरों के विचारों में ही उलझे रहते हैं तो आप अपने विचारों को दबाने लगते हैं और दूसरों के विचार आप पर हावी होने लगते हैं। आपके विचार और निर्णय क्षमता प्रभावित होने लगती है। सोशल मीडिया से दूरी आपकी निर्णय क्षमता को बढ़ाएगी।

काम होगा अधिक

हर वक्त सोशल मीडिया पर लगे रहने, बार-बार व्हाट्स एप, फेस बुक, इंस्टाग्राम आदि को देखते रहने की आदत से आपका रोजमर्रा का काम काफी प्रभावित होता है। बार-बार सोशल मीडिया पर जाने से बचकर आप अपने काम को अधिक और बेहतर कर सकते हैं। इससे बचने से आप अधिक काम कर पाएंगे, तेजी से करेंगे व काम की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।