24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां कमरे में बंद मां की भूख-प्यास से मौत, वहां बेटे की खुशियों के लिए मन्नत पूरी कर रहा था बेटा

Bhopal Mother died Due to Hunger: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आई बेटे की करतूत, अपने बेटे की खुशी के लिए 80 साल की बूढ़ी मां का दर्द भूला, बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 23 Dec 2024, 11:42 AM IST

MP news

Bhopal Mother Died due to hunger and thirst: जिस मां ने बच्चे को नौ महीने तक कोख में रखा। मन्नतों के बाद बेटा हुआ तो लगा कि बुढ़ापे का सहारा मिल गया। वही बेटा बीमार, वृद्ध मां को घर में बंद कर भूखा-प्यासा छोड़ अपने बेटे की मन्नत पूरी करने चला गया। इसी दौरान मां की मौत हो गई। वृद्धा की मौत के दो महीने बाद पुलिस ने मृतका के एक बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बता दें, ललिता के पति श्यामलाल दुबे भोपाल पुलिस में हवलदार थे।

उनके तीन बेटों में अरुण सबसे छोटा है। बड़ा बेटा इंदौर में रहता है और मंझले बेटे की एक साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद मिलने वाली पेंशन से मां इस बेटे का भी भरण-पोषण कर रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि ललिता देवी बीमार थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत भूख के कारण होना बताई गई है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक ललिता देवी के बेटे अरुण दुबे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज

निशातपुरा पुलिस ने बताया कि 80 वर्षीय ललिता दुबे गोया कॉलोनी करोंद स्थित अपने मकान में छोटे बेटे अरुण के साथ रहती थीं। 18 अऌटूबर को बेटा अरुण दुबे पत्नी के साथ ढाई साल के बेटे की मन्नत पूरी करने उज्जैन चला गया। 19 अक्टूबर को अरुण की भाभी ने सुबह 9.30 बजे पड़ोसी को फोन कर कहा कि अरुण का फोन नहीं लग रहा है, घर की तरफ देख लो।

ताला लगा था चाबी लटकी थी

पड़ोसी घर पर पहुंचे तो बाहर के गेट पर कुंडी लगी थी। अंदर पहुंचे तो दरवाजे पर ताला लगा था और चाबी लटकी थी। दो दिन तक भूखी-प्यासी रहने के कारण वृद्धा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला खोलकर ललिता देवी का शव बरामद किया। घटना की सूचना पर इंदौर में सब इंस्पेक्टर बड़ा बेटा अजय घर पहुंचे।

ये भी पढे़ं: बिल्डर लॉबी से जुड़े सौरभ के तार, चेतन की कार से मिली डायरी में 100 करोड़ का हिसाब, RTO से भी लिंक