7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक योगाभ्यास के साथ गीत संगीत का कार्यक्रम

विद्यार्थियों ने कठिन आसनों का किया प्रदर्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Awasthi

•

Updated: 21 Jun 2023, 10:25 PM IST

सामूहिक योगाभ्यास के साथ गीत संगीत का कार्यक्रम

सामूहिक योगाभ्यास के साथ गीत संगीत का कार्यक्रम

भोपाल। केंद्रीय संचार ब्यूरो और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग (yoga ) दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो और विश्वविद्यालय के छात्रों, अधिकारी, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने भी सामूहिक रुप से योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम के बाद कुछ विद्यार्थियों ने कठिन आसनों का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा।

इस कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय संचार ब्यूरो के निजी पंजीकृत दल दिलीप मासूम कव्वाली पार्टी द्वारा रंगारंग गीत -संगीत (Song music program ) और कव्वालियों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसको श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन योगाभ्यास का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पांडे और केंद्रीय संचार ब्यूरो के उपनिदेशक शारिक नूर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पीआईबी भोपाल की उपनिदेशक वर्षा शुक्ला पाठक भी उपस्थित थी। कार्यक्रम के बाद बड़ी देर तक गीत -संगीत का कार्यक्रम चलता रहा।

योगाभ्यास के बाद कार्यक्रम में महती योगदान, कुशल मार्गदर्शन के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के निदेशक प्रोफेसर रमाकांत पांडे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भोपाल परिसर के डॉक्टर राहुल शर्मा और ज्योति सिंह को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम कल 20 जून को शुभारंभ किया गया था।

इस अवसर पर योग पर आधारित एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अजय प्रकाश उपाध्याय, समीर वर्मा और डॉक्टर राहुल शर्मा ने किया। योगाभ्यास विश्वविद्यालय की निदेशक ज्योति सिंह ने कराया।