भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) गिरीश गौतम की अध्यक्षता में सदन की समिति ने पूवोत्तरी राज्यों (North Eastern states) का दौरा किया। यह अध्ययन यात्रा 'ई-विधान' और संसदीय कार्यप्रणाली पर केंद्रित है। इस दौरान इन्होंने असम विधानसभा का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में गौतम के अलावा वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर बिसेन, पीसी शर्मा, दिव्यराज सिंह, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह और अवर सचिव नरेंद्र मिश्रा शामिल हैं।