7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘साइकल गर्ल’ को लेकर सिंधिया का फर्जी बयान वायरल, लालू के लाल तेज प्रताप ने भी दिया साथ!

'साइकल गर्ल' को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का फर्जी बयान सोशल मीडिया पर वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 26 May 2020, 1:18 PM IST

cycle_girl.jpg

भोपाल. सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। यह ट्वीट ज्योतिरादित्य सिंधिया का बताया जा रहा है। इस ट्वीट में साइकल गर्ल ज्योति के बारे में लिखा गया है। हालांकि यह ट्वीट फर्जी है लेकिन इस होड़ में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यदाव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भी शामिल हो गए हैं। तेज प्रताप ने फर्जी खबर को शेयर कर सिंधिया पर निशाना साधा है।

दरअसल, बिहार के दरभंगा जिले की बेटी ज्योति लॉकडाउन में साइकल से अपने पिता को लेकर घर पहुंची। अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप ने भी ज्योति के हौसले को सलाम किया है। ज्योति को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का फर्जी बयान सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जो कि उन्होंने कभी दिया ही नहीं है।

क्या है वायरल

एक न्यूज चैनल के नाम से बने फर्जी ट्विटर अकाउंट से लिखा गया है कि 'भाजापा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, बोले- मोदी जी की वजह से आज ज्योति पासवान का नाम दुनिया भर में फेमस है, अगर लॉकडाउन नहीं होता कोई नहीं जानता उसका नाम...'

तेजप्रताप ने भी किया शेयर

सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्वीट को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने अपने ऑफिसिशल ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को शेयर किया। साथ ही तेजप्रताप ने लिखा कि लगता है गोबर का सेवन महाराज जी ने भी करना शुरू कर दिया है। ये गर्व नहीं शर्म की बात है महाराज।

सिंधिया ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर फर्जी ट्वीट वायरल होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस तरह का बयान मैंने आज तक नहीं दिया। इस तरह के समाचार चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए, जो झूठी खबरों से कमाई करते हैं... दुर्भाग्यपूर्ण। हालांकि सिधिया के ट्वीट के बाद अकाउंट भी डिएक्टिवेट हो गया है और ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है।