
भोपाल। श्रीदेवी(बॉलीवुड एक्ट्रेस) अब हमारे बीच नहीं रहीं। भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई श्रीदेवी का वहां देर रात दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से 54 साल में निधन हो गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा पीएम मोदी सहित कई बालीवुड हस्तियों सहित ने भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
शिवराज ने सुबह करीब 9 बजे ट्वीट कर कहा- "अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। अपने पूरे करियर में बहुमुखी प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों को छुआ। परिवार और प्रशंसकों के लिए मेरी गहरी संवेदना।"
ऐसे जाने पूरा घटनाक्रम...
श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई में थीं। उन्हें परिवार के मुताबिक देर रात दिल का दौरा पड़ा। जहां से उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां करीब 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बड़ी बेटी नहीं जा पाई थी दुबई...
उनके परिवार के लोग शादी के बाद दुबई से लौट आए थे। लेकिन बोनी, श्रीदेवी और खुशी वहीं रुक गए थे। वहीं बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के चलते दुबई नहीं जा पाई थीं।
इस फिल्म से किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने 1975 में आई फिल्म 'जूली' से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आई थीं।
1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा।
- ज्ञात हो कि श्रीदेवी ने आखिरी बार 'मॉम' फिल्म में काम किया, जो 7 जुलाई 2017 में हुई थीं। इसके पहले वे 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं।
बोनी कपूर से की शादी
- सन 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म मि. इंडिया (1987) की शूटिंग के दौरान से ही शुरू हुई थी।
- सोलहवां सावन से श्रीदेवी का डेब्यू 1978 में माना जाता है।
मवाली (1983),हिम्मतवाला (1983), तोहफा (1984), नगीना (1986), आखिरी रास्ता (1986), कर्मा (1986), मि. इंडिया (1987) और चांदनी (1989) समेत कई फिल्मों में काम किया।
- कमल हासन के साथ 1983 में आई फिल्म सदमा में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया। 1989 की चालबाज, 1991 की लम्हें और 1992 में आई खुदा गवाह में वे डबल रोल में नजर आईं। 1996 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ आर्मी में काम किया।
- वे शाहरुख की आने वाली फिल्म जीरो में भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी।
शिवराज बोले- दुखी हूं
- MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्रीदेवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- " अभिनेत्री श्रीदेवी की असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। अपने पूरे करियर में बहुमुखी प्रदर्शन के माध्यम से उसने लाखों लोगों के दिलों को छुआ। परिवार और प्रशंसकों के लिए मेरी गहरी संवेदना।"
Published on:
25 Feb 2018 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
