9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सेंट माइकल की जीता खिताब, रियान कप तृतीय एनके राई क्रिकेट प्रतियोगिता

रियान कप तृतीय एनके राई क्रिकेट प्रतियोगिता

2 min read
Google source verification
news

सेंट माइकल की जीता खिताब, रियान कप तृतीय एनके राई क्रिकेट प्रतियोगिता

भोपाल। मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थ पांडे की सयंमित पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेंट माइकल ने एनसीसीसी को 25 रनों से पराजित कर रियान कप तृतीय एनके राई क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया है।

स्थानीय ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सेंट माइकल अकादमी ने पहले खेलते हुए 134 रन बनाए। अम्बर हसन ने 21, प्रणव राय और अरबाज कुरैशी ने 20-20 रनों की पारी खेली। एनसीसीसी के शुभम झाबा, नमन प्रजापति ने दो-दो और शुभम शुक्ला, मोहित झावा ने एक-एक सफलता हासिल की। जवाब में एनसीसीसी की टीम 17.2 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई। मोहित झाबा ने सर्वाधिक 33 रन बनाकर संघर्ष किया।

इसके अलावा पृथ्वीराज और अभिषेक चंदेल ने 18-18 रन की पारी खेली। सेंट माइकल के जीशान अली ने तीन, सोनू बाथम ने दो, अरबाज़ कुरैशी और विवेक नागर ने एक-एक विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द फाइनल सिद्धार्थ पांडे (39 रनों की पारी) सेंट माइकल, मैन ऑफ द टूर्नामेंट अरबाज कुरैशी (140 रन, 4 विकेट) सेंट माइकल, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मोहित झावा 148 रन (एनसीसीसी), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जीशान अली (14 विकेट) सेंट माइकल, सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर प्रणव राय (16 शिकार) सेंट माइकल को दिया गया।

नित्यता का एशियन यूथ चैस चैंपियनशिप में चयन

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी 15 वर्षीय नित्यता जैन श्रीलंका में 1-10 अप्रैल तक होने वाली एशियन यूथ चैस चैंपियनशिप-2019 में अंडर-16 बालिका वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुई है। इस चैंपियनशिप में सहभागिता करने वाली नित्यता मप्र की एक मात्र खिलाड़ी है। अंडर- 14 बालिका वर्ग में एशियन यूथ चैस चैंपियनशिप-2018 थाईलैंड में व्यक्तिगत कांस्य पदक जीतने के कारण ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के आवेदन पर स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा चयनित किया गया है। शतरंज में एशियन यूथ पदक जीतने वाली नित्यता मप्र की एक मात्र खिलाड़ी है।