20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में सौगात: खिलाडि़यों के लिए तैयार हो जाएगा लिंक रोड एक पर स्टेडियम

- खेल विभाग करा रहा है निर्माण, खिलाडि़यों के लिए मिलेगी नई सुविधा- मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के पास हो रहा निर्माण

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Dec 30, 2023

नए साल में सौगात: खिलाडि़यों के लिए तैयार हो जाएगा लिंक रोड एक पर स्टेडियम

नए साल में सौगात: खिलाडि़यों के लिए तैयार हो जाएगा लिंक रोड एक पर स्टेडियम

भोपाल। नए साल में हॉकी खिलाडि़यों के लिए राजधानी में एक और स्टेडियम सौगात मिलने जा रही है। लिंक रोड नंबर एक पर मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम के पास निर्माण चल रहा है। साल 2024 तक यह पूरा हो जाएगा। यहां प्रतियोगिताओं का आयोजन होने लगेगा। स्टेडियम में करीब दस हजार दर्शकों की क्षमता होगी।

जानकारी के अनुसार आठ करोड़ रुपए की लागत से राजधानी में स्डेडियम निर्माण का काम चल रहा है। भीम नगर के पास निर्माण कार्य जारी है।दर्शकों को बैठने के लिए पवेलियन का निर्माण हो चुका है। मैदान को समतल करने के बाद यहां पर एस्ट्रो टर्फ बिछाई जाएगी। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के उभरते हॉकी खिलाडि़यों को प्रैक्टिस करने के लिए यह बेहतर जगह साबित होगी। इसके अलावा यहां कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराने की योजना है।

राजधानी में चार हॉकी स्टेडियम

वर्तमान में राजधानी में चार हॉकी स्टेडियम हैं। इनमें सबसे पुराना ऐशबाग स्टेडियम में सुधार कार्य होना है। करीब एक साल से यहां काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसकी के बीच से खिलाडि़यों की आवाजाही हो रही है। इस स्टेडियम में सुधार के लिए खिलाड़ी कई बार मांग उठा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया गया कि खेल विभाग और नगर निगम के बीच मामला अटकने के कारण काम अधूरा पड़ा है। यहां पहुंचने वाले लोग खामियाजा भुगत रहे हैं।