9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य स्तरीय खेलकूद : दिग्दर्शिका के बच्चों ने जीते 8 पदक

खेल एवं युवा कल्याण विभाग व स्पेशल ओलम्पिक मध्यप्रदेश के तहत आयोजित

2 min read
Google source verification
hocky

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग व स्पेशल ओलम्पिक मध्यप्रदेश के तहत खेलो इंडिया के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पिपलानी,भेल के खेल मैदान में 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया गया। जिसमें दिग्दर्शिका पुनर्वास एवं अनुसंधान संस्थान के विशेष बच्चों ने हिस्सा लिया।

प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कास्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों के 200 दिव्यांगजनों ने भाग लिया था। तैराकी और बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुमंत ने स्वर्ण, फुटबॉल में संजय ने स्वर्ण, तनिष्क ने टेबल टेनिस में स्वर्ण, अभय ने 100 मीटर दौड़ में रजत, फुटबॉल में रजत गोला फेक में कास्य, राजेन्द्र ने गोला फेक में कास्य पदक जीता।

18 को संग्रहालयों में लगेगी एग्जीबिशन

भोपाल के क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय (आरएमएनएच) की ओर से मंगलवार को फोरम ऑफ म्यूजियम्स ऑफ भोपाल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई) पर भोपाल में स्थित संग्रहालयों इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, राज्य संग्रहालय, माधवराव सप्रे पत्रकारिता संग्रहालय, डॉ. शंकरदयाल शर्मा स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय, वनविहार राष्ट्रीय उद्यान आदि द्वारा कार्यक्रमों व गतिविधियों के आयोजन के संबंध में चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. एसके चौधुरी ने की। बैठक के दौरान मानव संग्रहालय के डॉ. सूर्य कुमार पांडेय ने बताया कि हम इस बार अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर खजाने की खोज, प्रदर्शनी, राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान नई दिल्ली की मानवी सेठ के व्याख्यान का आयोजन करेंगे। क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल के प्रभारी वैज्ञानिक, डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष हम क्ले मॉडलिंग कार्यशाला और फिल्म शो का आयोजन करेंगे।

सुहाग सर के स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन

वहीं भोपाल शहर में गणित के जाने-माने टीचर सुहाग सर के 83 से ज्यादा स्टूडेंट्स का चयन जेईई मेन में हुआ है। उन्होंने कुल 109 स्टूडेंट्स को पढ़ाया था। सफलता का अनुपात 76 प्रतिशत है। सुहाग सर के मुताबिक स्टूडेंट्स को आमने-सामने पढ़ाने की सुविधा के साथ-साथ वीडियो लेब तथा ऑनलाइन एवं पेन ड्राइव की सुविधा भी उपलब्ध है। कई बच्चे जो पहले किसी ऐसी कोचिंग में एडमिशन ले लेते है, जहां सभी विषय आवश्यक होते है। वो भी विशेष रुप से गणित सुहाग सर से पढऩे के लिए आते है। सुहाग सर की बेव साईट पर नि:शुल्क स्टडी पैकेज भी उपलब्ध है।