19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, कर रहा था ब्लैकमेल

राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, दसवीं की नाबालिग छात्रा को उसका सौतेला भाई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

2 min read
Google source verification
सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, कर रहा था ब्लैकमेल

सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, कर रहा था ब्लैकमेल

भोपाल. शहर में एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का ही सौतेला भाई निकला। परिजनों को इसकी जानकारी तब लगी जब उसने अपनी बहन को ब्लैकमेल करने के लिए उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजे। पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसके सौतेल भाई ने ही वीडियो बनाया और अब उसे ब्लैकमेल कर रहा हैै। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सौतेले भाई के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता ने दो शादी की हैं। पहली पत्नी खंडवा में रहती है।

जानकारी के अनुसार करीब 9 माह पहले पीड़िता का सौतेला भाई पिता के साथ रहने के लिए भोपाल आया था। इस दौरान उसने पीड़िता को अपनी बातों में उलझा कर उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का आरोपी ने वीडियो भी बना लिया था। गांव लौटने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।

पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
इधर, राजधानी के गांधीनगर इलाके में पति को छोड़कर युवक के साथ रह रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है। गांधी नगर पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय महिला एक साल पहले तक अपने पति के साथ रहती थी। उसका परिचय सईद खान नाम के एक युवक से था। दोनों के बीच का यह जब परिचय नजदीकी संबंध में बदल गए, तो वह सईद के साथ रहने के लिए राजगढ़ चली गई। यहां पर साथ में रहने के दौरान सईद ने महिला के साथ ज्यदती की। वह पांच महीने तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। जिसके कारण महिला सईद को छोड़कर वापस आ गई और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।