4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में धर्मस्थल पर पथराव, टूटे कांच, पूजा करते समय पत्थर मारने से मच गया बवाल

Stone pelting on Temple in Shankaracharya Nagar Bhopal मंदिर पर पथराव के बाद बवाल मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Sadhvi injured in stone pelting on temple in Shankaracharya Nagar Bhopal

Sadhvi injured in stone pelting on temple in Shankaracharya Nagar Bhopal

Stone pelting on Temple in Shankaracharya Nagar Bhopal मध्यप्रदेश में एक मंदिर पर पथराव हुआ है। मंदिर पर पथराव के बाद बवाल मच गया। मंदिर पर पथराव की यह घटना प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई है। भोपाल के बजरिया क्षेत्र में जैन मंदिर पर पथराव के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मंदिर में पथराव की घटना सामने आई है। यहां के शंकराचार्य नगर में जैन मंदिर पर पथराव हुआ। पत्थर लगने से एक साध्वी के घायल होने की भी सूचना है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पथराव की घटना से जैन समाज में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, एमपी सरकार ने किया करोड़ों के फंड का खास इंतजाम

मंदिर पर पत्थर मारने की यह घटना 24 सितंबर यानि मंगलवार को घटी। जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने मामले की शिकायत की। 46 साल के सुनील जैन ने पुलिस को बताया कि मंदिर में सुबह करीब 8 बजे पत्थर मारे गए जिससे कांच टूट गए। उस वक्त खुद सुनील जैन सहित कुछ अन्य लोग पूजा पाठ कर रहे थे।

बजरिया पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। तनाव बढ़ते देख पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश फैल गया है।