
रायसेन/सीहोर/राजगढ़/विदिशा। विदिशा में छात्रसंघ पदाधिकारियों के चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। इनमें जिले के 10 सरकारी और 02 दो अनुदान प्राप्त कॉलेज में से सभी 12 कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दबदबा रहा और 11 अध्यक्ष इनके ही चुने गए। वहीं एक कॉलेज में मैरिट लिस्ट के आधार पर चुनकर आए सीआर का चयन अध्यक्ष पद पर हुआ। वहीं एक कॉलेज में उपाध्यक्ष युवा मंच का चुना गया। शहर के शासकीय गल्र्स कॉलेज, नवीन कॉलेज में सभी पदाधिकारी निर्विरोध ही चुने गए।
जैन कॉलेज में अध्यक्ष पद पर चुनाव की स्थिति बनी। इसी प्रकार सुभद्रा शर्मा शासकीय गल्र्स कॉलेज गंजबासौदा, एलबीएस गंजबासौदा, शासकीय कॉलेज लटेरी, शासकीय कॉलेज कुरवाई, शासकीय कॉलेज नटेरन और शासकीय कॉलेज गुलाबगंज में अभाविप के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। वहीं एसजीएस कॉलेज गंजबासौदा में मैरिट लिस्ट के आधार पर चुने गए सीआर में से भौतिक शास्त्र एमएससी प्रथम सेम की छात्रा मनीता राजपूत अध्यक्ष पद पर चुनी गई। इसी प्रकार शमशाबाद कॉलेज में युवा मंच की बीए तृतीय सेम की पप्पी साहू उपाध्यक्ष पद पर चुनी गई। इसके बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। शासकीय गल्र्स कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एम प्रसाद द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई।
छात्रसंघ चुनाव में कॉलेजवाइज पदाधिकारियों की जानकारी
कॉलेज नाम : शासकीय गल्र्स कॉलेज, विदिशा
अध्यक्ष : प्रज्ञा राठौर, एमएससी होमसाइंस तृतीय सेम
उपाध्यक्ष : माधुरी वंशकार, बीकॉम, पंचम सेम
सचिव : महिला दुबे, बीएससी, प्रथम वर्ष
सह सचिव : नीलम किरार, बीए, प्रथम वर्ष
कॉलेज नाम : शासकीय नवीन कॉलेज, विदिशा
अध्यक्ष : भानू प्रताप सिंह कुशवाह, बीएससी द्वितीय सेम
उपाध्यक्ष : प्रियंका लोधी, बीकॉम द्वितीय वर्ष
सचिव : राखी बॉथम, बीएसी तृतीय सेम
सह सचिव : गौरव रैकवार , बीए द्वितीय सेम
कॉलेज नाम : एसएसएल जैन कॉलेज, विदिशा
अध्यक्ष : कीर्ति बघेल, बीएससी कॉमर्स-साइंस तृतीस सेम
उपाध्यक्ष : मनीष रघुवंशी, बीएससी मैथ्स पंचम सेम
सचिव : योगेंद्र रघुवंशी, एमए इकोनोमिक्स प्रथम सेम
सह सचिव : रोशनी नरवरिया, बीकॉम तृतीय सेम
कॉलेज नाम : सुभद्रा शर्मा शासकीय गल्र्स कॉलेज, गंजबासौदा
अध्यक्ष : निधी पटेरिया, बीए द्वितीय वर्ष
उपाध्यक्ष : सृष्टि रघुवंशी, बीकॉम कम्प्यूटर द्वितीय वर्ष
सचिव : नेहा गुप्ता, बीएससी मैथ्स तृतीय वर्ष
सह सचिव : पूजा दांगी, बीएससी, बॉयो प्रथम वर्ष
कॉलेज नाम : एलबीएस कॉलेज, गंजबासौदा
अध्यक्ष : शिवानी यादव, बीकॉम तृतीय सेम
उपाध्यक्ष : रामगोपाल गुप्ता, बीकॉम पंचम सेम
सचिव : शिवानी राजपूत, एलएलबी तृतीय सेम
सह सचिव : सीता दुबे, एमए भूगोल प्रथम सेम
कॉलेज नाम : संजय गांधी स्मृति कॉलेज, गंजबासौदा
अध्यक्ष : मनीता राजपूत, एमएससी भौतिकशास्त्र प्रथम सेम
उपाध्यक्ष : अंजली जैन, बीएससी मैथ्स प्रथम वर्ष
सचिव : आरती मालवीय, बीए तृतीय सेम
सह सचिव : आरती दांगी, बीएससी कम्प्यूटर साइंस, तृतीय सेम
कॉलेज नाम : एलबीएस कॉलेज सिरोंज
अध्यक्ष : आयुषी जैन, बीकॉम तृतीय सेम
उपाध्यक्ष : प्रियंका प्रजापति, मैथ्स बीएससी तृतीय सेम
सचिव : शिवानी कुशवाह, बीएससी बॉयो प्रथम वर्ष
सह सचिव : अभिषेक साहू, बीएससी कम्प्यूटर साइंस प्रथम वर्ष
कॉलेज नाम : शासकीय कॉलेज लटेरी
अध्यक्ष : पिंकी शर्मा, एमए तृतीय सेमेस्टर
उपाध्यक्ष : संयोगिता राजपूत, बीएससी मैथ्स प्रथम वर्ष
सचिव : प्रियंका नामदेव, बीएससी पंचम सेम
सह सचिव : रविना कुशवाह, एमए प्रथम वर्ष
कॉलेज नाम : शासकीय कॉलेज कुरवाई
अध्यक्ष : प्रियंका अहिरवार, एमए हिंदी तृतीय सेम
उपाध्यक्ष : ऋषिराज सिंह, एमए हिंदी प्रथम सेम
सचिव : सोनम सप्रे, बीएससी बॉयो पंचम सेम
सह सचिव : सत्यम राजपूत, बीएससी मैथ्स तृतीय सेम
कॉलेज नाम : शासकीय कॉलेज शमशाबाद
अध्यक्ष : सोनिया विश्वकर्मा, बीए पंचम सेम
उपाध्यक्ष : पप्पी साहू, बीए तृतीय सेम
सचिव : आरती अहिरवार, बीए प्रथम वर्ष
कॉलेज नाम : शासकीय कॉलेज नटेरन
अध्यक्ष : रेखा कुशवाह, बीए तृतीय सेम
उपाध्यक्ष : आरती शर्मा, बीए पंचम सेम
सचिव : मोनिका तिवारी, बीए प्रथम वर्ष
कॉलेज नाम : शासकीय कॉलेज गुलाबगंज
अध्यक्ष : कोमल कुशवाह, बीए, पंचम सेम
उपाध्यक्ष : रितिका दुबे, बीए तृतीय सेम
सचिव : संगीता लोधी, बीए प्रथम वर्ष
इधर, रायसेन में स्वामी विवेकानन्द कालेज में छात्रसंघ चुनाव में एबीव्हीपी समर्थक प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। अध्यक्ष पद पर तन्मय यादव, उपाध्यक्ष रुकमणि कुमरे, सचिव क्षमा शर्मा और सह सचिव पद पर अभिनय मालवीय निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके बाद कालेज में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एबीव्हीपी कार्यकर्ताओं ने पाटनदेव से विजयी जुलूस निकाला।
1. स्वामी विवेकानंद शा. महावि. रायसेन
अध्यक्ष तनमय यादव, उपाध्यक्ष रूकमणि कुभरे, सचिव क्षमा शर्मा, सह-सचिव अभिनय मालवीय,
2. शा. कन्या महावि. रायसेन
अध्यक्ष सुषमा सोनी, सह-सचिव का पद रिक्त, उपाध्यक्ष मोनिका, सचिव
निशा बघेल
3. शास.महावि. गैरतगंज
अध्यक्ष अंजनी लोधी, उपाध्यक्ष दीक्षा रजक, सचिव निधि पटेल, सहसचिव
दुर्गेश चढ़ार
4. शास. महावि. बेगमगंज
अध्यक्ष निकीता कुर्मी, उपाध्यक्ष आयुषी जैन, सचिव संस्कार घोषी, सहसचिव
संदीप सिंह राजपूत
5. शास. महावि. सिलवानी
अध्यक्ष शिवानी धाकड़, उपाध्यक्ष भारती जाटव, सचिव रागिनी शर्मा, सह-सचिव
शिवदयाल कुशवाह
6. शास.महावि. उदयपुरा
अध्यक्ष आकाश राय, उपाध्यक्ष अजय मरोठा, सचिव कविता रजक सह-सचिव
शिवांगी रघुवंशी
7. शास.महावि. बरेली
अध्यक्ष शिखा शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत, सचिव संगीता गोस्वामी,सह-सचिव
डालचंद अहिरवाद
8. शास. महावि. मण्डीदीप
अध्यक्ष अमित कुमार रघुवंशी, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार तिवारी, सचिव
रक्षा साहू, सह-सचिव प्राची चौहान,
9. शास. महावि. औबेदुल्लागंज
अध्यक्ष चंद्रा चौधरी, एमए राजनीति प्रथम सेम
उपाध्यक्ष मंजू ओड, एमकॉम तृतीय सेम
सचिव शुभम जैन, एमए राजनीति तृतीय सेम
सह सचिव शिखा नागर, बीकाम पंचम सेम
इधर, सीहोर में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने सैंध लगाकर परचम लहराया है। चुनाव में तीन पर एनएसयूआई, तीन पर एबीवीपी का दबदबा रहा। जबकि जावर और लाड़कुई में प्रस्तावक नहीं मिले। वहीं इछावर में सर्वदलीय नेता को चुना गया। चुनाव की घोषणा होते ही कॉलेज के सामने जमकर आतिशबाजी करने के साथ ढोल नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता थिरके। पीजी कॉलेज में अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष मनीषा राठौर, सचिव हरीश राठौर, सहसचिव योजना चौरसिया बनी। इसी प्रकार प्रतिमा ठाकुर,श्रीपाल, दीपसिंह मालवीय, वर्षा कचनेरिया, हरु पूरी, मोना सोलंकी, नीलम गौर आदि एनएसयुआई कार्यकर्ताओं ने कक्षा प्रतिनिधि के पद पर जीत दर्ज की है। इसी प्रकार गल्र्स कॉलेज की बात करें तो अध्यक्ष मंजू दीवान, उपाध्यक्ष मोनिका व्यास, सचिव साधना जाटव, सह सचिव समन सिद्दिकी ने बाजी मारी। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आनंद कटारिया और महासचिव देवेन्द्र ठाकुर ने जीत की अनुशासित छवि का महत्वपूर्ण सहयोग बताया।
जिले में इस प्रकार रही कॉलेज चुनाव की प्रक्रिया-
- सीहोर पीजी, कन्या कॉलेज- एनएसयूआई
- नसरूल्लागंज- एनएसयूआई
- बुदनी, आष्टा, रेहटी- एबीवीपी
- जावर, लाड़कुई- प्रस्तावक नहीं
- इछावर- सर्वदलीय अध्यक्ष
इधर, राजगढ़ जिले में सात कॉलेजों में अभाविप और एनएसयूआई के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में 7 कालेजों में चुनाव हुए सभी जगह अभाविप के प्रत्याशी विजयी रहे। जिसस अभाविप कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है।
इधर, बरेली में छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की शिखा शर्मा अध्यक्ष चुनी गई। शर्मा के अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने खुशी का माहौल रहा।
इधर बेगमगंज में छात्रसंघ चुनाव चुनाव में चारों पदों पर एनएसयूआई रहीं। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की निकिता कुर्मी, उपाध्यक्ष आयुषी जैन,सचिव पद पर संस्कार घोषी, सहसचिव पद पर संदीप राजपूत निर्विरोध निर्वाचित हुए। जीत की खुशी में सभी कांग्रेस व NSUI के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर भव्य विजय जुलूस निकाला।
इधर, आष्टा में शहर के शहीद भगत सिंह कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है। अध्यक्ष रानू परमार, उपाध्यक्ष तरूण नागौरी, सचिव करिश्मा कलमोदिया, सहसचिव पद पर दीपाली जैन ने कब्जा जमाया है। चुनाव होने तक सभी दल के नेता जमे रहे। चुनाव नतीजे आते ही जमकर ढोल नगाढ़े बजाकर अध्यक्ष का स्वागत किया।
Published on:
31 Oct 2017 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
