30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टाइलेथॉन की स्टाइल में दौड़े 2000 से ज्यादा लोग, 4.2 किमी दौड़कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

भोपालाइट्स के लिए स्टाइलेथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

rishi upadhyay

•

Updated: 9 Jul 2018, 1:59 PM IST

stylethon

stylethon

भोपाल। सुहाने मौसम और रिमझिम फुहारों के बीच भोपालाइट्स के लिए रविवार को स्टाइलेथॉन का आयोजन किया गया। यह आयोजन भोपाल रनर्स सोसायटी द्वारा स्वस्थ और फिट रहने के उद्देश्य से नगर निगम और भोपाल आर्गन डोनेशन सोसायटी के सहयोग से किया गया। यह 'स्टाइलोथॉन' 4.2 किमी की दौड़ रही। भोपाल में आयोजित यह रैली रीडर्स पार्क स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय से शुरू होकर रीडर्स पार्क 2 पारुल अस्पताल के पास समाप्त हुई। स्टाइलोथॉन का उद्देश्य लोगों को लंबी जिंदगी जीने और जिंदगी के बाद ऑर्गन डोनेशन कर दूसरों की जिंदगी में रोशनी लाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इवेंट में डबलएक्सएल और ट्रिपल एक्सएल लोगों को फिटनेस के प्रति अवेयर किया गया। यह 'स्टाइलेथॉनÓ इसलिए आयोजित की गई ताकि लोगों को अपने आरामदायक जीवन से बाहर निकाला जा सके, खासतौर पर उन लोगों को जो मोटापे से जूझ रहे हैं, पर वे स्लिम फिट महसूस करना चाहते हैं। दौड़ में दो हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें युवा और वुमन्स समेत बुजुर्ग भी शामिल रहे।

ये हुए शामिल
दौड़ में सवा सौ किलोग्राम वेट तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत महापौर आलोक शर्मा ने फ्लैग ऑफ कर की। सांसद आलोक संजर, एडीजी डीसी सागर, आईजी जयदीप प्रसाद, डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी, कलेक्टर डॉ. सुदाम पी खाड़े, आयुक्त नगर निगम अविनाश लवानिया और रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

बेंगलुरु से स्टायलेथॉन में भाग लेने पहुंची एडीजीपी सागर की बेटी
4.2 किमी की इस दौड़ में भाग लेने के लिए एडीजीपी(टेक्निकल सर्विसेज़) डी.सी. सागर की बेटी दिव्यांशी सागर भी पहुंचीं। बेहतरीन ग्राफिक डिजायनर होने के साथ ही दिव्यांशी फिटनेस फ्रीक भी हैं। अपने पिता की ही तरह वह भी इस दौड़ में हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरुकता का संदेश लेकर पहुंचीं थीं। एडीजी सागर की बेटी के साथ उनकी बहनें लता और सरिता ने भी दौड़ में हिस्सा लिया।