
Navratri 2019
भोपाल। नवरात्रि एकमात्र ऐसा त्यौहार है जिसे भारत में लगातार 9 दिनों तक मनाया जाता है। दरअसल, इस त्यौहार को दुर्गा माँ का त्यौहार भी कहा जाता है। लोग इन दिनों में दुर्गा माँ के नो रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस नवरात्रि में कई सालों के बाद एक बेहद शुभ संयोग बना है। ये संयोग बेहद विशेष हैं और पंचांग के मुताबिक इन दिनों में उपासना करने का फल अभूतपूर्व मिल सकता है।
वहीं पंडित जी ये भी बताते है कि अगर सुहागिन महिलाएं इस नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहती है तो अपने घर में नवरात्रि के दिनों में कुछ चीजों को बिलकुल न करें। नवरात्रि में कुछ चीजों का सेवन करना बहुत अपशकुन माना जाता है। जानिए क्या हैं ये चीजें....
- नवरात्रि में नौ दिन में सुहागिन महिलाएं को भूलकर भी बाल नहीं कटवाना चाहिए।
- सुहागिन महिलाएं को नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
- व्रत रखने वाली महिलाएं को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
- अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रही हैं तो अखंड ज्योति जला रहे हैं इसके लिए इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं।
- विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है।
- इस दौरान खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज बिल्कुल न खाएं।
- नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही नौ दिनों तक मांग अवश्य भरनी चाहिए।
- व्रत रखने वाली औरते बाल ना धोएं।
- व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
Published on:
30 Sept 2019 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
