
surcharge and tariff hike will increase: आपकी बिजली खपत 300 यूनिट है तो इस बार बिजली बिल में 201 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस माह बिजली बिल में 4.67 फीसदी यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज के साथ बिजली दरों में 3.46 फीसदी टैरिफ बढ़ोतरी भी जुड़ेगी।
इसके साथ ही टाइम ऑफ दि डे टैरिफ भी लागू हो गया है। सुबह छह से दस बजे तक और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक खपत की गई बिजली टैरिफ से 20 फीसदी महंगी होगी। इससे मई में प्रति यूनिट करीब 0.67 रुपए अतिरिक्त राशि बिल में जुड़ेगी। 300 यूनिट जोड़ा जाएगा। यूल एडजस्टमेंट सरचार्ज 24 अप्रेल से 23 मई के लिए लागू रहेगा। ये 3.92 फीसदी तय किया है। इसमें मार्च में कम किया 0.75 फीसदी सरचार्ज भी जुड़ेगा, जिससे ये बिजली बिल 4.67 फीसदी की बढ़ोतरी करेगा।
बिजली बनाने में ईंधन का खर्च है ये सरचार्ज यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज विद्युत वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं से वसूलती हैं। इसका उद्देश्य ईंधन और बिजली खरीद लागत में होने वाले मासिक उतार-चढ़ाव की भरपाई करना है। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 2021 में अपने टैरिफ विनियमों में संशोधन कर डिस्कॉम को यह अनुमति दी कि वह मासिक रूप से इस शुल्क को खुद लागू कर सकते हैं। उन्हें हर बार नियामक की स्वीकृति की जरूरत नहीं है।
मप्र विद्युत नियामक आयोग के 2025-26 के बिजली टैरिफ ने शहर के एक लाख के करीब बिजली उपभोक्ताओं को टीओडी यानी टाइम ऑफ दि डे के दायरे में ला दिया है। पीक अवर्स में इन्हें भी बड़े उद्योगपतियों की तरह टैरिफ से 20 फीसदी बिजली मिलेगी। स्मार्ट मीटर कंपनी को रियल टाइम डेटा देते हैं, इसलिए इसमें टीओडी के तहत खपत निकालना आसान है। भोपाल में करीब 2.86 लाख स्मार्ट मीटर का लक्ष्य तय है। इसमें से अभी 50 हजार स्थापित हो चुके हैं। इसपर पॉवर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यूल एडजस्टमेंट सरचार्ज हर माह तय होता है। इसकी एक प्रक्रिया है, जिसे ऊर्जा शुल्क के साथ वसूला जाता है। पिछले माह ये 0.75 फीसदी घटा भी था।
Updated on:
01 May 2025 07:35 am
Published on:
01 May 2025 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
