बाबुओं ने मांगी सुरक्षा, कहा जबतक गारंटी नहीं तक तक काम नहीं
भोपाल आरटीओ में मंगलवार को हुए विवाद से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को काम बंद कर दिया। भोपाल में हड़ताल की खबर लगते ही अन्य जिलों में कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया और देखते ही देखते सात जिलों में कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से आरटीओ का पूरा काम ठप्प हो गया और लाइसेंस, परमिट, रजिस्ट्रेशन व गाड़ी ट्रांसफर जैसे महत्वपूर्ण काम नहीं हो सके।