भोपाल

bhopal-mumbai flight : उड़ान भरने से पहले रुका एयर इंडिया का विमान, मुंबई के यात्री हुए परेशान

Air India flight- राजाभोज एयरपोर्ट पर ढाई घंटे खड़ी रही भोपाल-मुंबई फ्लाइट...।

2 min read
Oct 12, 2022

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट (raja bhoj airport) पर बुधवार को सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई उड़ान को अचानक रोक देना पड़ा। इस विमान में तकनीकी खराबी (Technical Fault) आ गई है। विमान को सुधारने का प्रयास पिछले तीन घंटे से किया जा रहा है। इधर मुंबई जाने वाले सैकड़ों यात्री परेशान होते देखे गए। हालांकि ढाई घंटे बाद फ्लाइट मुंबई रवाना हो सकी।

राजाभोज एयरपोर्ट पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर इंडिया की फ्लाइट (Air India Flight) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान में कई यात्री भोपाल से मुंबई जाने वाले थे। एयर इंडिया की फ्लाइट AI634 में पिछले तीन घंटे से इंजीनियर फ्लाइट की तकनीकी खराबी को सुधारने का प्रयास करते रहे।


एयरपोर्ट प्रबंधन के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की AI634 में आज सुबह तकनीकी खराबी आ गई। यह फ्लाइट सुबह 7.55 बजे उड़ान भरती है। विमान में तकनीकी खराबी आते ही विमान को रोक दिया गया। बताया इसके इंजन में खराबी आ जाने से इंजीनियर इसे सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही इंजन ठीक होने के बाद फ्लाइट को मुंबई रवाना किया जाएगा। इस उड़ान से 115 यात्री भोपाल से मुंबई रवाना हुए। जिस वक्त उड़ान में खराबी आई उस समय यात्री विमान में बैठने वाले थे। फिटनेस मिलने के बाद विमान को रवाना किया गया।

यात्री हुए परेशान

ढाई घंटे से विमान में सुधारकार्य चलने के कारण मुंबई जाने वाले यात्री परेशान होते रहे। वे लाउंज में बैठकर फ्लाइट के सुधरने का इंतजार करते रहे। एक यात्री ने पत्रिका को बताया कि मुझे 12 बजे मुंबई में मीटिंग में शामिल होना था, लेकिन फ्लाइट लेट होने के कारण बहुत नुकसान हो गया। इसके अलावा अन्य यात्री भी परेशान होते रहे, जिन्हें मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट लेना था। हालांकि ढाई घंटे बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।

Updated on:
12 Oct 2022 12:30 pm
Published on:
12 Oct 2022 12:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर