7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी ही हुआ 45 के पार तो मई में कितना तपाएगी गर्मी, कई शहरों में लू का कहर

अभी ही हुआ 45 के पार तो मई में कितना तपाएगी गर्मी, कई शहरों में लू का कहर

2 min read
Google source verification
weather news

अभी ही हुआ 45 के पार तो मई में कितना तपाएगी गर्मी, कई शहरों में लू का कहर

भाेपालः मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी अपना उग्र रूप दिखाने वाली है। इस बात का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि, प्रदेश में पहली बार मार्च के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है, जिससे प्रदेश के कई जिले बुरी तरह तपने लगे हैं। शुक्रवार को राजधानी भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 14 शहराें में पारा 40 डिग्री के पार जा पहुंचा। वहीं, खरगाेन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, करीब 11 शहर लू की चपेट में आ गए हैं।

अगर 0.5 डिग्री और बढ़ जाता तापमान...

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में बने चक्रवात और गुजरात-राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेशभर में गर्मी अभी से ही इतने सख्त तेवर दिखा रही है। प्रदेश में महाकौशल का क्षेत्र छोड़ दिया जाए तो निमाड़, विंध्य, बुंदेलखंड, भाेपाल संभाग के सभी शहरों में तपा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। बात करें राजधानी भाेपाल की तो यहां दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को राजधानी के तापमान में अचानक 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। यह तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानी उदय सरवटे ने बताया कि, अगर यहां भी तापमान सिर्फ 0.5 डिग्री सेल्सियस ही ज्यादा हो जाता तो लू चलने लगती। हालांकि, दिनभर चली गर्म हवाओं ने लू जैसे ही हालात बना दिये थे।

ये है गर्मी बढ़ने का कारण

हालांकि, राजधानी को छोड़कर प्रदेश के करीब ग्यारह शहरों में लू चलने लगी थी। इनमें प्रदेश के उज्जैन, खरगाेन, धार, नाैगांव, सागर, बैतूल, हाेशंगाबाद, ग्वालियर, गुना, शाजापुर, खजुराहो शहर शामिल हैं। मौसम विभाग ने लू चलने के कारण बताते हुए कहा कि, इंदाैर-खंडवा समेत दक्षिण पश्चिमी मप्र में अभी प्रति चक्रवात बना हुअा है। इससे नीचे की अाेर गर्म हवा का दबाव बढ़ रहा है, जिससे इन इलाकों में तपिश बढ़ गई है। इसके अलावा गुजरात और राजस्थान की अाेर से गर्म हवाएं चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

इन शहराें में पारा पहुंचा 40 के पार

-खरगाेनः 45.00
-भाेपालः 40.10
-राजगढ़ः 40.20
-इंदाैरः 40.30
-ग्वालियरः 40.40
-खजुराहाेः 40.50
-नाैगांवः 40.50
-सागरः 40.50

-गुनाः 40.90
-उज्जैनः 41.00
-दमाेहः 41.00
-बैतूलः 41.20
-हाेशंगाबादः 41.20
-धारः 41.90
-शाजापुरः 42.00