5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने की दिग्विजय सिंह की आयोग में शिकायत

Lok Sabha Election 2019: भाजपा ने की दिग्विजय सिंह की आयोग में शिकायत

2 min read
Google source verification
digvijay singh

The BJP complained to Digvijay Singh, the Election Commission.

भोपाल. भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि उन्होंने वोट के प्रलोभन के रूप में नोट बांटे।

भाजपा ने आवश्यक दस्तावेज और वीडियो सीडी आयोग को सौंपी है। इधर एक अन्य शिकायत में कहा गया है कि इंदौर में पदस्थ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कैलाश वानखेडे एवं संदीप सोनी दोनों इंदौर के ही निवासी हैं। निर्वाचन नियमों के अनुसार इस तरह की नियुक्ति किया जाना गलत है।

बट्टी का विरोध, कहा इनके अलावा कोई भी चलेगा

भारतीय गोंडवाना पार्टी के नेता मनमोहन शाह बट्टी के खिलाफ छिंदवाड़ा के भाजपा नेता लामबंद हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में छिंदवाड़ा के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और

प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत से साफ कह दिया कि बट्टी के अलावा किसी भी भाजपा नेता को पार्टी छिंदवाड़ा से टिकट दे दे वे तैयार हैं। बट्टी के भाजपा में जाने की अटकले पिछले दिनों सामने आई थी। खुद बट्टी ने मीडिया में दावा किया था कि भाजपा उन्हें छिंदवाड़ा से टिकट देने जा रही है।

मंत्री कमलेश्वर पटेल बोले- भाजपा राज में गरीबी बढ़ी, भ्रष्टाचार में चला गया पैसा

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने राज्य की पिछली भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 80 लाख परिवार अर्थात् चार करोड़ गरीबी रेखा के नीचे हैं। 15 लाख परिवार अति गरीबी में जीवन जी रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि बीते 15 सालों में भाजपा सरकार ने विकास योजनाओं का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया।

कांग्रेस सरकार अब इस वर्ग का जीवन स्तर सुधारने के लिए ध्यान दे रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब वर्ग को तिरस्कार रूप में देखा। इस वर्ग की मजदूरी में मामूली बढ़ोत्तरी की गई।

भोजन बनाने शालाओं में होंगे गैस कनेक्शन
मंत्री ने कहा कि शालाओं में मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए 69 हजार स्कूलों में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। 53 हजार किचिन शेड का निर्माण किया जाएगा। इस पर 61 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। प्रदेश में 7 पोषाहार केन्द्र प्रारंभ होंगे। इनमें भोपाल, देवास, धार सहित अन्य जिले शामिल हैं।