24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

The Kerala Story: द केरल स्टोरी की कहानी सच साबित करने वाले को मिलेंगे एक करोड़ रुपए

The Kerala Story. द कश्मीर फाइल्स के बाद अब द केरला स्टोरी पर विवाद...। कहानी को सही साबित करने वालों को मिलेंगे एक करोड़ रुपए...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 02, 2023

digv1.png

शशि थरूर के समर्थन में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह।

The Kerala Story. पिछले कुछ समय से कश्मीर फाइल्स की चर्चाओं के बाद अब नई फिल्म केरल स्टोरी की कहानी सुर्खियों में आ गई है। इसका विवाद सियासत तक पहुंच गया है। इसी कड़ी में मुस्लिम यूथ लीग की केरल राज्य कमेटी ने फिल्म में लगाए गए आरोपों को साबित करने वाले व्यक्ति को एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि सुदिप्तो सेन की इस फिल्म में केरला की 32 हजार महिलाओं के धर्म परिवर्तन की कहानी दिखाई गई है, जो राज्य से गायब हो गई और कैसे आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं।


एक समुदाय विशेष के खिलाफ नफरत के बीज बोने की कोशिश का आरोप लगाने वालों ने कहा है कि फिल्म में गलत तत्य पेश किए गए हैं। अब इस कहानी को सच साबित करने की चुनौती दी गई है। इसके लिए एक करोड़ रुपए का ईनाम भी देने का ऐलान किया है। इस इनाम के लिए शशि थरूर (shashi tharoor) ने पोस्टर जारी किया है, जिस पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रीट्वीट किया है।

दिग्विजय ने भी दिया समर्थन

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी शशि थरूर के उस ट्वीट का समर्थन किया है, जिसमें द केरल स्टोरी में जो दिखाया गया है उसे साबित करने वालों को 1 करोड़ रुपए देने का पोस्टर जारी किया है। दिग्विजय सिंह ने इस पोस्टर को रीट्वीट भी किया है।

इससे दो दिन पहले दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने कश्मीर फाइल्स बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री पर भी कटाक्ष किया था। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा था कि विवेक अग्निहोत्रीजी आप एक सफल फिल्म निर्माता हैं और जो Trilogy ाप बना रहे हैं उस Delhi Files के साथ एक और फिल्म अवश्य बनाएं। जिसकी शुरुआत 2014 से हो सकती है। "The Thugs Of Modern India I Block Buster" होगी।

इसके बाद विवेक अग्निहोत्री (vivek agnihotri) का भी पलटवार आया जिसमें अग्निहोत्री ने कहा है कि सोच रहा हूं क्यों ना उसके पहले Pidi Files बनाई जाए। पर आपके मालिक तो आपको Pidi बनने के काबिल भी नहीं समझते। कई लोग कह रहे हैं धोबी का कुत्ता न घर का न घा का। बना दी जाए। अच्छा एक और बात, अगर सबकुछ मैं ही बनाऊंगा तो Bollywood में जो आपके प्यादे हैं वो क्या करेंगे?