
भोपाल. हाउस फॉर ऑल के तहत हुजूर विधानसभा के गौरी गांव में 6.5 हेक्टेयर जमीन नगर निगम को आवंटित की गई है। यहां सात से ज्यादा बहुमंजिला इमारत में 1334 आवास बनेंगे। 200 से अधिक भूखंड भी होंगे। यह अब तक की सबसे बड़ी कॉलोनी होगी। केंद्र से इस इसके लिए 800 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इस समय शहर में हाउस फॉर ऑल की 8 योजनाएं चल रही हैं। इधर नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जमीन से जुड़ी दिक्कतें खत्म करने पर काम चल रहा
नगर निगम की इस समय शहर में हाउस फॉर ऑल की 8 योजनाएं चल रही हैं। जिसमें 11 हजार आवास बनेंगे। भानपुर, कलखेड़ा में भी आवासीय कॉलोनियां विकसित होंगी। 2023 में इस काम में तेजी लाते हुए मौजूदा कंसल्टेंट व ठेकेदारों को बदलकर नए कंसल्टेंट व ठेकेदारों से काम दिया जाएगा।
12 नंबर का एमआइजी, एलआइजी श्रेणी प्रोजेक्ट और राहुल नगर प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहा - इधर अभी 12 नंबर का एमआइजी, एलआइजी श्रेणी प्रोजेक्ट और राहुल नगर प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहा है। प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल हैं। बाग मुगालिया प्रोजेक्ट में कमजोर निर्माण से निगम के प्रोजेक्ट विवाद में हैं।
नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जमीन से जुड़ी दिक्कतें खत्म करने पर काम चल रहा - इस संबंध में महापौर मालती राय के मुताबिक हाउस फॉर ऑल प्रोजेक्ट प्राथमिकता में है। लगातार अफसरों के साथ बैठक हो रही है। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जमीन से जुड़ी दिक्कतें खत्म करने पर काम चल रहा है।
हाउस फॉर ऑल
1008 आवास इडब्ल्यूएस प्रति आवास 430 वर्गफीट
292 एलआइजी सिंग्लेक्स- प्रति आवास 775 वर्गफीट
34 इडब्ल्यूएस प्लॉट- प्रति प्लॉट 600 वर्गफीट
Published on:
04 Mar 2023 09:41 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
