16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP : जरूरत 20 लाख मीट्रिक टन खाद की थी मिली 11 लाख टन

दावों के अलग सरकार ने सरकार की विधानसभा में स्वीकारोक्ति

2 min read
Google source verification

भोपाल। सरकार भले ही यह दावा करती रही हो कि राज्य में खाद संकट नहीं है, भरपूर खाद उपलब्ध है, लेकिन सोमवार को सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया कि मांग से कम खाद उपलब्ध हुई। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को कृषि मंत्री कमल पटेल ने लिखित उत्तर में बताया कि 20 लाख मेट्रिक टन का लक्ष्य था, लेकिन 11.07 लाख मेट्रिक टन मिला। इसी प्रकार की स्थिति डीएपी, एनपीके और एमओपी (पोटाश) की भी रही। मंत्री ने स्वीकार किया कि यह सभी निर्धारित लक्ष्य से कम मात्रा में प्राप्त हुए।

11 साल में 30.89 लाख घटी छात्र संख्या -
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्वीकार किया कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 11 साल में 30 लाख छात्र घटे हैं। मंत्री परमार ने विधायक प्रवीण पाठक के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2010-11 में कक्षा एक से 8वीं तक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 105.30 लाख थी, जो वर्ष 2020-21 में घटकर 64.3 लाख हो गई है। यानी छात्र संख्या में 30.89 लाख की कमी आई है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में बच्चों के घटने की मुख्य वजह चाइल्ड पापुलेशन में गिरावट है। इसके अलावा आरटीई के अंतर्गत अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, एसएसएसएसआईटी के माध्यम से किए जाने वाले डेटा शुद्धिकरण के चलते भी बच्चों का नामंाकन घटा है। इस कमी को दूर करने के लिए चाइल्ड वाइस टे्रकिंग कराई जा रही है। नव प्रवेश प्रबंधन, कक्षांतरण और शाला के बाहर बच्चों के लिए अलग-अलग मॉड्यूल तैयार कर छात्रवार समीक्षा की जा रही है ताकि 6 से 14 साल तक के सभी छात्रों का शाला में नामांकन तय किया जा सके।

सीएम राइज स्कूलों से 57 वर्ष के शिक्षकों का होगा दूसरी जगह स्थानांतरण

सीएम राइज स्कूलों में पदस्थ 57 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में ट्रांसफर किया जाएगा। वहीं इन स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। चयन परीक्षाएं मॉडल और उत्कृष्ट विद्यालयों में होगी। सीएम राइज के लिए चयनित स्कूलों में पदस्थ शिक्षक अगर अर्हताएं रखते हैं तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यदि मेरिट के आधार पर उनका चयन होता है तो ही वे विद्यालय में पदस्थ रह सकेंगे। अगर उनका चयन नहीं होता है तो उन्हें उन स्कूलों से दूसरे स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा को लिखित उत्तर में दी।