19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिलाड़ी ने कोच पर लगाया मारपीट का आरोप

टीटी नगर स्टेडियम में संचालित मप्र फेंसिंग अकादमी की मामला

less than 1 minute read
Google source verification
स्टेज में चढऩे की बात को लेकर वर और कन्या पक्ष में मारपीट

स्टेज में चढऩे की बात को लेकर वर और कन्या पक्ष में मारपीट

मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी में एक खिलाड़ी ने कोच पर मारपीट का आरोप लगाया है।

भोपाल. टीटी नगर स्टेडियम में संचालित मप्र राज्य फेंसिंग अकादमी में एक खिलाड़ी ने कोच पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसके बाद कई खिलाडिय़ों ने इसका विरोध किया है। साथ ही इसकी शिकायत टीटी नगर स्टेडियम के प्रभारी अधिकारी से की है। प्रैक्टिस के दौरान उपयोग होने वाले उपकरण को ढूंढने के लिए विवाद शुरू हुआ।

इसमें कोच भूपेंद्र ने खिलाड़ी भव्य सिंह सिसौदिया से उपकरण की जानकारी मांगी थी। जिसके बाद भव्य ने कहा मैंन कई दिनों से छुट्टी पर था इसलिए मुझे जानकारी नहीं है, जिसके बाद कोच ने खिलाड़ी को बिना पूछे ही थप्पड़ मार दिया। खिलाड़ी ने हाथ रोका और इसका विरोध भी किया। वहीं कोच का कहना है कि अभ्यास के दौरान भव्य अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था, जिसके बाद मैंने सिर्फ उसे डाट लगाई है।

सीसीटीवी फुटेज में आया मामला
यह मारपीट का मामला अकादमी की सीसीटीवी फुटेज में भी आया है। इसमें कोच भूपेंद्र खिलाड़ी भव्य पर थप्पड़ मार रहे हैं।

ठोस कार्रवाई की जाएगी
फेंसिंग अकादमी में कोच द्वारा खिलाड़ी पर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखकर कोच पर ठोस काईवाई की जाएगी।
विकास खराड़कर, टीटी नगर स्टेडियम प्रभारी