5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालिक के घर में चोरी करने वाला नौकर पकड़ाया, ऐसे मिला सुराग

शाहपुरा पुलिस ने फिंगर प्रिंट निशान से आरोपी को किया गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
thief in village, Gold ornaments took away from the woman's neck

thief

भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने मालिक के घर में चोरी करने वाले नौकर को पुलिस ने जूते के निशान और फिंगर प्रिंट की जांच के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब सवा लाख रुपए का चोरी का सामान जब्त किया है।

एसडीओपी विजय पुंज ने बताया कि 12 फरवरी को गुलमोहर कॉलोनी निवासी व्यापारी हितेष गुप्ता ने चोरी का मामला दर्ज कराया था। गुप्ता ने बताया था कि वह परिवार समेत शादी में शामिल होने इंदौर गए हुए थे। इसी बीच अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसकर कैमरा, आईफोन , घड़ी, परफ्यूम, पर्स, चश्मा समेत करीब सवा लाख रुपए का सामान चुरा ले गया था। पुलिस को हितेष ने बताया कि उनके एमपी नगर स्थिति दफ्तर में प्रियदर्शनी नगर निवासी अंकित विश्वास नौकरी करता है।

उन्होंने उसे पर्स से चार हजार रुपए चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने जब उनके घर में जाकर मौका-मुआयना किया तो छत पर जूते के निशान मिले, वहीं अलमारी समेत कई सामान से फिंगर प्रिंट लेकर संदेही अंकित विश्वास को पूछताछ के लिए बुलाया। अंकित वहीं जूते पहनकर थाने पहुंचा। पुलिस ने जब उसके जूते के सोल के निशान व्यापारी हितेष की छत के निशान से मिलान कराया तो दानों एक समान मिले। वहीं, फिंगर प्रिंट रिपोर्ट भी अंकित के हाथ से मैच हुई। ऐसे में पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो जुर्म कबूल लिया। खुलासा किया कि वह अपने शौक पूरा करने चोरी करता था।

पाइप के सहारे छत पर पहुंचा
अंकित ने पूछताछ में बताया कि वह हितेष के घर के पीछे की तरफ लगे पाइप के सहारे उनकी छत पर चढ़ा। इसके बाद रोशनदान के कांच तोडक़र अंदर दाखिल हुआ। वह वारदात में अकेला था। उसे भरोसा था कि कोई देख भी लेगा तो वह बता देगा कि हितेष ने उसे घर भेजा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि हितेष ने उसे नौकरी में रखने से पहले पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया था।