
भोपाल। निशातपुरा इलाके में मजदूर ने महिला के साथ अश्लील छेड़छाड़ की है। मजदूर महिला के घर पर मार्बल लगाने का काम कर रहा था। काम में थोड़ी मदद करने के बहाने उसने महिला को नीचे बुलाया। बाद में उसके गाल पर किस कर दिया। घटना के बाद महिला ने संबंधित निशातपुरा थाने पहुंचकर मजदूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी 36 वर्षीय विवाहिता, पंचवटी कालोनी फेस थ्री में रहती है। उसके घर पर मार्बल लगाने का काम चल रहा है।
धोखे से लिया किस
बुधवार दोपहर मार्बल लगाने का काम कर रहे मजदूर बब्लेश ने महिला को फीता पकड़ने के लिए नीचे बुलाया। महिला, बब्लेश की मदद करने के लिए नीचे पहुंची थी। जब महिला फीता पकड़कर खड़ी हुई थी, तभी मजदूर बब्लेश ने उसका गाल पकड़कर चुम्मा दे दिया। शर्म के मारे महिला घर के अंदर चली गई।
सास को बताई घटना, फिर दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस का कहना है कि घर के अंदर जाकर महिला ने बब्लेश की शर्मनाक करतूत के बारे में अपनी सास को बताया। बाद में घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपी बब्लेश के खिलाफ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने की धारा 354 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपी बब्लेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
महिला अपराधों पर अंकुश नहीं
पिछले दिनों जारी NCRB के ताजा आंकड़े आ चुके हैं और इन आंकड़ों से मध्य प्रदेश में महिलाओं की वास्तविक स्थिति खुलकर सामने आ गई थी। साल 2015-16 के इन जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में रेप की सबसे ज्यादा घटनाएं मध्य प्रदेश में हुई हैं। जी हां, वैसे ये सुनकर आपको चौंकना नहीं चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश ही इकलौता ऐसा राज्य बन चुका है, जिसमें साल दर साल रेप की घटनाएं घटने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां पिछले कुछ सालों से मध्य प्रदेश में रेप की सबसे ज्यादा घटनाएं दर्ज की जा रही हैं, वहीं ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछली बार से प्रदेश में रेप के मामलों में 12.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Published on:
14 Dec 2017 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
