16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें वीडियो Buddha Jayanti: ‘विश्व को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत’

बुद्ध जयंती पर कई जगह हुए कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
बुद्ध जयंती पर कई जगह हुए कार्यक्रम

बुद्ध की 2567वीं जयंती, विश्वशांति के लिए की प्रार्थना

भोपाल. भगवान बुद्ध की 2567वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। शहर के कई स्थानों पर बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव हुए। बौद्ध विहारों में देश-विदेश से आए धर्म उपदेशकों ने धम्मदेशना की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की करुणा, सहिष्णुता एवं विश्व शांति का संदेश विश्व का मार्ग प्रशस्त करेगा। करुणा बुद्ध विहार में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रबोधी पाटील की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विशेष अतिथि आरपीआई (आंबेडकर) के डॉ. मोहनलाल पाटील ने यूक्रेन-रशिया में जारी युद्ध में मनुष्य हानि एवं संभावित विश्व युध्द पर ङ्क्षचता व्यक्त कर हुए कहा कि विश्व को युद्ध नहीं- बुद्ध की आवश्यकता है। पाटील ने कहा कि शासन को तथागत बुद्ध के मानव कल्याण के विचार पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।
सामूहिक ध्यान और बुद्ध वंदना

चूनाभट्टी स्थित बुद्ध भूमि महाविहार में Buddha Jayanti मनाई। महाविहार में विपश्यना सामूहिक ध्यान व बुद्ध वंदना की। दोपहर को धर्म उपदेशकों ने अष्टशील उपोसथ व्रत, धम्मदेशना की। शाम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर जल अर्पित किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर भंते शाक्यपुत्र सागर ने त्रिशरण पंचशील का मंत्र प्रदान किया। वहीं भिक्षु संघ ने Buddha बुद्ध वाणी का उद्घोष महापरित्राण पाठ के रूप में किया। इधर, चूनाभट्टी स्थित बुद्ध भूमि महाविहार में आयोजित कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी पहुंचे। समारोह में भंते सुगंध बोधी, पीसी शर्मा, घम्मरतन सोमकुवर, भीमराव कांबले, शंकरराव ढेंगरे, बीटी गजभिए ने संबोधित किया।
तिगुण पावन पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
बौद्ध समाज शिक्षा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में त्रिशरण बुद्ध विहार नम्रता नगर कोलार रोड में भदंत सुगतपाल महाथेरो, भंते कोई सधा थेरो के मार्गदर्शन में तिगुन पावन पूर्णिमा महोत्सव हुआ। विश्व शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार सुबह ध्यान साधना, बुद्ध वंदना, भोजन दान, परित्राण पाठ, धम्म देशना, उद्बोधन सहित कार्यक्रम किए गए।
अध्ययन के लिए दी किताबें
पांच दिवसीय श्रामणेर शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान बुद्ध एवं उनका धम्म की किताब को वितरित किया। डॉ. बाबासहाब आम्बेडकर व तथागत बुद्ध के विचारों के अध्ययन के लिए करुणा बुद्ध विहार परिसर में संस्था के अध्यक्ष मनोज मानिक एवं अशोक पाटील के प्रयत्नों से बनाए प्रज्ञा वाचनालय का उदघाटन भंते सुंगध बोधी चंद्रबोधी पाटील ने किया।