10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के वरिष्ठ अधिकारियों को मिलेगा बड़ा दायित्व, प्रमोशन की राह खुली

MP IPS - सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों डीएसपी, एएसपी की जल्द होगी पदोन्नति

2 min read
Google source verification
IPS officers Posting: रायपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव! कई IPS अफसरों के फेरबदल के संकेत, जानें पूरी डिटैल(photo-patrika)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (photo-patrika)

MP IPS - मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रमोशन की राह खुल गई है। उन्हें जल्द ही बड़ा दायित्व सौंपा जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह ऐलान किया है। भोपाल में MP IPS सर्विस मीट 2026 के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन का रास्ता निकाल लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एमपी पुलिस को जल्द ही पदोन्नति की स्वीकृति की खबर मिलेगी। उन्होंने नए पुलिसकर्मियों की भी जल्द भर्ती की घोषणा की।

सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर
आईपीएस सर्विस मीट का विधिवत शुभारंभ किया। डीजीपी कैलाश मकवाना और भारतीय पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष चंचल शेखर ने पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट कर सीएम मोहन यादव का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के IPS उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसी स्थिति में भी वे लगातार कर्तव्यपालन में जुटे रहते हैं।

प्रदेश में 7500 पुलिस कर्मियों की भर्ती

सीएम मोहन यादव ने पुलिस विभाग में पर्याप्त भर्तियां करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अच्छे कामों को करने में क्या दिक्कत है! सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में 7500 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने ड्राइवर के पदों पर भी भर्ती के लिए विभाग से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।

वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान

पुलिस विभाग के ​वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति पर भी सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश में डीएसपी DSP, एडिशनल एसपी ASP के प्रमोशन का जिक्र किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि 12 साल से ये प्रमोशन नहीं हुए पर आज के बाद इस संबंध में जल्द खबर आएगी। प्रदेश सरकार ने पदोन्नति का रास्ता भी खोज लिया है।