आवारा कुत्तों के हमले से मासूम बच्चे की आंखे, मुंह और गले पर गहरी चोटों के निशान आए हैं। हमले के बाद परिजन द्वारा उसे गंभीर हालत में शहर के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक अब भी उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुत्तों के हमले की ये घटना शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे से आगे बढ़कर साइंस सेंटर हुई है। बताया जा रहा है कि जिस बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला किया है, उसके परिवार की आर्थिक हालत भी बेहद खराब है। घायल बच्चे का पिता मजदूरी करके परिवार चलाता है।