25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Year Ender 2024: साल 2024 में हुई इन पांच घटनाओं ने सबको किया हैरान

Year Ender 2024: पढ़ें इस साल प्रदेश में घटने वाली पांच बड़ी घटनाओं के बारे में…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 25 Dec 2024, 8:59 AM IST

Year Ender 2024

Year Ender 2024: सिर्फ कुछ ही दिनों में साल 2024 पीछे छूटने वाला है और दस्तक देने वाला है साल 2025। लेकिन साल 2024 में ऐसी कई बड़ी घटनाएं घटित हुई है, जिसे प्रदेश के लोग कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे। पढ़ें इस साल प्रदेश में घटने वाली पांच बड़ी घटनाओं के बारे में…

ये भी पढें - भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेन कैंसिल, देखें लिस्ट

हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

मगरधा में पटाखा फैक्ट्री सोमेश फायर वर्क्स में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 174 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, भाई सोमेश समेत तीन को राजगढ़ के सारंगपुर से गिरतार कर लिया। हादसे के बाद प्रशासन ने न केवल फैक्ट्री को सील कर दिया, बल्कि आसपास के इलाकों में भी पटाखा निर्माण पर बंदिश लगा दी।

रीवा में मकान की दीवार गिरी, स्कूल से लौट रहे 6 बच्चों की मौत

जिले के गढ़ कस्बे में निजी स्कूल से लौट रहे मासूम बच्चों पर जर्जर मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। 25 साल पुराना मकान रामनरेश नामदेव का है, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मकान के मालिक पर केस दर्ज किया है।

सागर में मंदिर में बच्चों पर मकान का हिस्सा गिरा, 9 बच्चों की मौत

शाहपुर कस्बे में हरदौल बाबा मंदिर में शिवलिंग बना रहे 15 बच्चों पर 50 साल पुराने मकान का हिस्सा गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 15 वर्ष है। मकान मुलू पटेल का था, जो बांस-बल्लियों पर टिका था। मंदिर में भागवत कथा और शिवलिंग निर्माण चल रहा था।

इंदौर में तेज रतार बीएमडब्ल्यू की टक्कर से दो युवतियों की मौत

एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के बाहर रंगोली बना रही दो बच्चियों को बेलगाम कार ने रौंद दिया। इसके बाद कार घर की दीवार से टकराकर रुकी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जय भवानी नगर में सोमवार शाम 6.30 बजे भतीजी प्रियांशी (20) पिता पवन और पड़ोसी नव्या (14) पिता आनंद प्रजापत घर के बाहर रंगोली बना रही थी। तभी कार ने रौंद दिया।

मुरैना में मकान में विस्फोट, दो की मौत

टंच रोड पर एक मकान में विस्फोट हो गया, विस्फोट में दो महिलाओं की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस जांच में सामने आया, विस्फोट की वजह पटाखे का अवैध भंडारण था। मकान गजराज सिंह राठौर का था। विस्फोट से आसपास के चार मकान भी ध्वस्त हो गए।