
CM Mohan Yadav : लाखों बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और उसके जीवन में खुशहाली के लिए भाई दूज का पर्व मानती है। दीपावली के बाद मनाए जाने वाले इस त्योहार को प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उनकी बहन ने भी मनाया। सीएम ने अपनी बड़ी बहन कलावती यादव से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिया। इस खास पल की झलकियों को सीएम मोहन ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के मंगल जीवन के लिए कामना भी की है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि , 'स्नेह पर्व भाई दूज…भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के पावन पर्व "भाई दूज" पर आज मेरी बड़ी बहन कलावती दीदी ने अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया। बहन का आशीर्वाद और आत्मीयता अमूल्य है। प्रदेश की मेरी समस्त बहनें सर्वदा सुखी और आनंदित रहें, यही मंगल कामना करता हूं।'
Updated on:
04 Nov 2024 08:24 am
Published on:
04 Nov 2024 08:24 am
