12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 6 चीजों को हमेशा रखें खुद से दूर, वरना आपके धन पर लग जाएगा गृहण

इन 6 चीजों को हमेशा रखें खुद से दूर, वरना आपके धन पर लग जाएगा गृहण

2 min read
Google source verification
6 things get poor

इन 6 चीजों को हमेशा रखें खुद से दूर, वरना आपके धन पर लग जाएगा गृहण

भोपालः दुनिया ऐसी जगह है, जहां निर्धन की कोई पूछ-परख नहीं है। बिना पैसों के कोई व्यक्ति अपनी भूख मिटाने के लिए एक रोटी हासिल नहीं कर सकता। इसलिए ज्यादातर लोग आज के इस आर्थिक युग में गरीबी को अभिशाप के रूप में देखते हैं। इस आर्थिक प्रधान युग में जहां एक तरफ गरीब के बारे में कोई नहीं सोचता। वहीं, धनवान के आगे पीछे घूमकर बेकार ही हालचाल लिया जाता है। गरीब व्यक्ति अपने जीवन की जरुरी चीजों को भी पूरा नहीं कर पाता। उसके लिए एक-एक पैसे का महत्व होता है। इसलिए आज के इस दौर में दुनिया की एक बड़ी आबादी की यह चाहत होती है कि, उसके पास इतना पैसा हो कि, वह अपनी हर ख्वाहिश पूरी कर सके। इसके लिए हर व्यक्ति पैसे कमाने की मेहनत में जुटा रहता है, लेकिन सिर्फ कुछ लोग ही इसमे सफल हो पाते हैं। कई बार सफल ना होने का कारण हमारे घर या दुकान में रखी ऐसी कई ऐसी चीजें भी हो सकती हैं, जो हमपर अपशगुन लगा देती है। इसलिए इन अनचाही चीजों चीजों को अगर घर या दुकान से तुरंत निकाल दिया जाए तो आपकी अर्थित तंगी सुधर सकती है।

इन चीजों को करें आज ही दूर

-कबूतर का घोंसला

आपने देखा होगा कि अक्सर घर या दुकान में कबूतर अपना घोंसला बना देती हैं। वास्तु के अनुसार घर-दुकान या उसके आस-पास कबूतर का घोंसला अस्थिरता पैदा करता है। केवल यही नहीं यह आपके जीवन में गरीबी को बुलावा भी देता है। कबूतर का घोंसला होने से आपके जीवन में हमेशा धन की कमी बनी रहती है।

-सीलन

कई बार सीलन की वजह से घर की दीवारों पर निशान पड़ने लगते हैं और बाद में दीवारों की पपड़ी भी उतरने लगती है। अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो यह बहुत ही अशुभ होता है और ऐसा हो जाने पर तुरंत उसे ठीक करवा देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि टूटी और निशान पड़ी दीवारें घर में गरीबी और दुर्भाग्य को बुलावा देती हैं।

-मकड़ी का जाल

ऐसा माना जाता है कि अगर आपके घर में मकड़ी अपने जाल बन रही है तो यह दुर्भाग्य की निशानी होती है। जिस घर में मकड़ी अपने जाल बुनती है, वहाँ धन-दौलत की हमेशा कमी रहती है। ऐसा होने पर इसे तुरंत ही साफ़ कर दें और आगे से इस बात का ध्यान रखें कि मकड़ी अपने जाल घर या दुकान में ना बना पाए।

-सूखी पत्तियॉ

हर कोई घर की सुन्दरता और माहौल को पवित्र बनाये रखने के लिए घर में पेड़-पौधे लगाता है। अगर आपके घर या दुकान में लगे हुए पौधे में सूखी पत्तियॉ दिखने लगे तो तुरंत ही उसे काट दें। यह आपके धन पर बुरा असर डालती हैं।

-मधुमक्खी का छत्ता

मधुमक्खी बहुत ही खतरनाक कीट होती है। कई बार यह हमारे घर में या आस-पास अपना छत्ता लगा देती है। इसके काटने से भयानक दर्द तो होता ही है साथ में काटे जाने वाली जगह पर सूजन भी हो जाती है। मधुमक्खी के छत्ते का आपके पैसे के ऊपर भी बुरा असर होता है। मधुमक्खी के छत्ते होने से लगातार पैसे से जुडी हुई अशुभ घटनाएँ होती हैं।

-चमगादड़

शास्त्रों के अनुसार चमगादड़ का दिखना ही अशुभ होता है। ऐसे में इस जीव का घर में रहना कितना अशुभ हो सकता है, यह बताने की जरुरत नहीं है। चमगादड़ का आस-पास होना गरीबी-दुर्भाग्य तो लाता ही है, साथ-साथ बीमारी भी लाता है।