भोपाल। प्रदेशवासियों इस साल कड़ाके की ठंड में कंपकंपाने के लिए तैयार हो जाइए। जीहां मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून झूम कर बरसा है। मानसून के दौरान यहां सामान्य से 15 फीसदी बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं इस बार नीनो का भी प्रभाव नहीं रहेगा। नतीजन इस बार सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं मौसम को बेहद सर्द कर देंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून प्रदेश से बिदा हो रहा है। हालांकि मानसून का प्रभाव अभी 10-15 दिन और रहेगा। इन दिनों में 4-5 बार बारिश का दौर बन सकता है।
अक्टूबर के अंत में हल्की ठंड
इस बार भी हर साल की तरह ही अक्टूबर के अंत तक हल्की ठंड का दौर शुरू होगा। नवंबर में गुलाबी ठंड में प्रदेशवासियों को ये मौसम खुशनुमां बनाए रखेगा। लेकिन 15 दिसम्बर से ठंड तेज होगी। इस दौरान टेम्प्रेचर 3-4 डिग्री तक रहेगा। कड़कड़ाती इस ठंड का दौर 15 जनवरी तक रहेगा।
मार्च में बिदाई लेगा सर्द मौसम
दिसम्बर से पडऩे वाली कड़ाके की ठंड जनवरी के बाद फरवरी में भी सताएगी। लेकिन फरवरी में सर्द हवाओं का दौर थमने लगेगा। 10 मार्च तक सर्द मौसम प्रदेश से बिदाई ले लेगा।
वेदर फॉरकास्टिंग
* मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं चलने के साथ ही बिजली चमकेगी।
* अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्शियस के बीच बने रहने की संभावना है।
* इसके विपरीत कम से कम 23 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया जा सकता है।