1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश में हजारों लोग कमा रहे सालाना 1 करोड़ रुपए से ज्यादा

MP News: प्रदेश में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666 है। आयकर विभाग के कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, 37 राज्यों में मप्र में 1 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाताओं की सूची में चौथा स्थान है।

less than 1 minute read
Google source verification
Madhya Pradesh

MP News: प्रदेश में सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाले लोगों की संख्या 8,666 है। आयकर विभाग के कर निर्धारण वर्ष 2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, 37 राज्यों में मप्र में 1 करोड़ से अधिक कमाने वाले करदाताओं की सूची में चौथा स्थान है। करोड़ रुपए से अधिक कमाने वालों में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां संख्या 1,24,800 है। सबसे पीछे लक्षद्वीप है, जहां सिर्फ एक ही करदाता इस श्रेणी में है। देशभर में 2,16,000 लोग एक करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं।

ये भी पढ़े - 17 साल बाद नौकरी पर लौटेगा भोपाल कोर्ट का ड्राइवर, हैरान कर देगी वजह

करोड़पति करदाताओं की संख्या, टैक्स जागरूकता का संकेत

सीए पंकज शर्मा ने बताया, मप्र से आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करोड़पति करदाताओं की अच्छी संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेशवासी कर के प्रति जागरूक हो रहे हैं। आय के अनुसार ईमानदारी से टैक्स दे रहे हैं। व्यापार, सेवा क्षेत्र, स्टार्टअप्स और प्रोफेशनल्स के बढ़ते दायरे ने प्रदेश में उच्च आय वालों की संख्या में इजाफा किया है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को नई गति मिली है।

ये टॉप-10 राज्य

  • महाराष्ट्र- 1,24,800
  • उत्तर प्रदेश- 24,050
  • दिल्ली- 20,500
  • मध्यप्रदेश- 8,666
  • तमिलनाडु- 6,288
  • आंध्रप्रदेश- 5,340
  • गुजरात- 3,540
  • पं.बंगाल- 3,013
  • कर्नाटक- 2,816

ये नीचे से पांच

  • लक्षव्दीप- 1
  • अ.निकोबार- 08
  • मिजोरम- 13
  • सिक्किम- 14
  • उत्तराखंड- 24
Story Loader