14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 राज्यों में भाजपा-कांग्रेस को खतरा, लोकसभा चुनाव में उतरेंगे ‘BAP’ के 32 उम्मीदवार

bharat adivasi party (bap) news- मध्यप्रदेश-राजस्थान में 36 सीटों पर लड़ा था विधानसभा का चुनाव, अब मध्यप्रदेश की रतलाम सहित 32 सीटों पर उतरने को तैयार भारत आदिवासी पार्टी (बाप)...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Mar 13, 2024

bap-loksabhaelection2024.png

Lok Sabha Elections 2024 - लोकसभा चुनाव 2024 में एक तरफ भाजपा 400 पार का नारा देकर चुनाव मैदान में उतर रही है, वहीं कांग्रेस भी कई वादे करते हुए अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को आदिवासियों की पार्टी से भी खतरा हो सकता है। क्योंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर के बावजूद आदिवासी बहुल क्षेत्र में लोगों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही नकार दिया था। इससे उत्साहित आदिवासियों की यह पार्टी लोकसभा चुनाव में भी 7 राज्यों में अपने प्रत्याशी उतारने वाली है।

चार विधायकों वाली भारत आदिवासी पार्टी (बाप) सात राज्यों की 32 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। ये सीटें मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और झारखंड की होंगी। पार्टी की पहली पसंद मप्र की रतलाम और राजस्थान की बांसवाड़ा, उदयपुर, चितौडग़ढ़ सीट हैं। पूर्वी राजस्थान की दो और सीटों के नाम फिलहाल तय नहीं हैं।

इधर तय चार सीटों पर विधायकों को लड़ाने की तैयारी है। रतलाम लोकसभा सीट से सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को उतारा जा सकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र मीना का कहना है कि आदिवासी समाज के साथ अन्याय हो रहा है। वजह कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा समाज के विषयों की अनदेखी है। ऐसे में पार्टी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सक्रिय है।

आदिवासी समाज के बीच दखल रखने वाले अनिल गर्ग कहते हैं कि आदिवासी समाज का एक बड़ा वर्ग शुरू से सक्षम नेतृत्व की ओर देख रहा है, जो बाप जैसी राजनीतिक पार्टी से अपेक्षा पाले हुए हैं। यह पहला मौका नहीं है, इसके पहले भी गोंगपा को ठीक वोट मिले थे लेकिन बाद में पार्टी धड़ों में बट गई। कहीं न कहीं बाप को मिलने वाले वोटों से दोनों प्रमुख दलों को नुकसान होगा।

Bharat Adivasi Party (BAP) बाप मध्यप्रदेश के अध्यक्ष ईश्वर गरवाल के अनुसार रतलाम सीट पर चुनाव लडऩे की हमारी पूरी तैयारी है। बाकी सीटों पर भी काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कहा, कोशिश होगी कि वोटों का बंटवारा न हो।