इधर, पेट्रोल पंप के पास खुली पटाखा दुकान पर छापा, पटाखे जब्त:-
मिसरोद थाना पुलिस ने होशंगाबाद रोड पर प्रगति पेट्रोल पंप के पास छापा मारकर 52 हजार रुपए के पटाखे जब्त किए हैं। पेट्रोल पंप के पास पटाखा दुकान मां शारदा पटाखा भंडार के नाम से खोली गई थी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बावडि़या कलां निवासी नीलेश सिंह (20) पुत्र रमेश दांगी ने शाहपुरा थाना पुलिस की रिपोर्ट पर लाइसेंस लेकर मिसरोद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले प्रगति पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से दुकान सजा ली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिसरोद थाने के सब इंस्पेक्टर प्रेम शंकर सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम को होशंगाबाद रोड पर अवैध तरीके से पटाखा दुकान खुलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच पर देखा तो सामने आया कि पटाखा दुकान पेट्रोल पंप से महज 50 फीट की दूरी पर खोली गई थी।