15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर स्टेट एमपी के इस शहर में बनेगा ‘टाइगर कॉरिडोर’, 4 नेशनल पार्क को करेगा सीधा कनेक्ट

Tiger Corridor in MP: एपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण करने आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा, टाइगर स्टेट एमपी को जल्द मिलेगी टाइगर कॉरिडोर की सौगात... 60 हजार करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी

2 min read
Google source verification
Good News For wildlife lovers of tiger state MP

Good News For wildlife lovers of tiger state MP(फोटो:सोशल मीडिया)

Tiger Corridor in MP: मध्य प्रदेश के जबलपुर को एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर की सौगात देने आए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 60 हजार करोड़ के नए विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दे गए। उन्होंने बड़ी घोषणाएं करते हुए प्रदेश में नए एक्सप्रेस वे, नई सड़कें और सड़कों के चौड़ीकरण, नए फ्लाईओवर, नई एसी बसों के साथ ही आदिवासी अंचलों के लिए सड़क बनाने की मंजूरी भी दे दी। सबसे लंबे फ्लाईओवर के साथ ही उन्होंने टाइगर स्टेट एमपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए एक ऐसे कॉरिडोर को मंजूरी दी है, जो प्रदेश के चार नेशनल पार्क से सीधा कनेक्ट होगा। टाइगर कॉरिडोर के नाम से बनाए जाने वाले इस कॉरिडोर से वाइल्ड लाइफ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

जबलपुर में बनेगा टाइगर कॉरिडोर

नीतिन गडकरी की घोषणा के मुताबिक टाइगर कॉरिडोर जबलपुर में बनाया जाएगा। बता दें कि टाइगर सर्किट या टाइगर कॉरिडोर बनाए जाने की घोषणा उन्होंने तब कि जब जबलपुर से सांसद आशीष दुबे ने मंच से ही मांग करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश एक टाइगर स्टेट है, यहां एक टाइगर सर्किट भी बनना चाहिए, जो बाँधवगढ़, पन्ना, पेंच और कान्हा नेशनल पार्क (Tiger Reserve MP) से सीधा कनेक्ट करे। ताकि वाइल्ड लाइफ लवर्स के लिए जबलपुर से वहां जाना आसान हो। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि गडकरी इसकी घोषणा करें।

जबलपुर भोपाल एक्सप्रेस वे के साथ ही कई फ्लाईओवर की घोषणा

इस ऐतिहासिक पल के दौरान नितिन गडकरी ने जबलपुर-भोपालएक्सप्रेस वे और कई नए फ्लाईओवर, 7 रोप वे, 135 सीटर हवाई सफर का मजा देने वाली एसी बसें चलाने की भी घोषणा की। नितिन गडकरी एमपी में कुल 60 हजार करोड़ के विकास कार्यों और शहर और प्रदेश को आर्थिक रूप से, सामाजिक रूप से, पर्यटन की दृष्टि से तेज रफ्तार देने वाले बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्ट्रक्चर की घोषणा की। यही नहीं उन्होंने जबलपुर से मंडला तक आदिवासी अंचल के लिए नई सड़क का निर्माण करने को भी स्वीकृति दी।