विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति बंगले के नजदीक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लानिंग एंड रिसर्च सेंटर है। रोजाना की तरह चौकीदार यहां गश्त कर रहे थे। रात 10 बजे एक चौकीदार ने बाघ देखा उसने शोर मचाया इस बीच बाघ झाडिय़ोंमें ओझल हो गया। इसकी सूचना चौकीदारों ने विवि के अधिकारियों सहित कुलपति जयंत सोनवलकर को दी गई, जिन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बताया गया। वन विभाग की समरधा रेंज की टीम, रेंज के अधिकारी एवं क्रेक टीम सहित गश्त में लगा अमला विवि पहुंच गया और तलाश शुरू कर दी।
विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार रात एक बार फिर बाघ को देखा गया है, उस सेंटर के पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, लेकिन गार्ड ने साफ तौर बाघ देखा है जिन पर हमें भरोसा है। परिसर में एक बार बाघ आने की पुष्टि हो चुकी है, ऐसे में वन विभाग को खंडन के बजाए सघन तलाशी कर इसका पता लगाना चाहिए, जिससे बाघ-मानव टकराव जैसी स्थिति न बने।
जयंत सोनवलकर, कुलपति, भोज मुक्त परिसर