
बिना फूड लाइसेंस चल रही थी टोस्ट फैक्ट्री, सील
भोपाल. गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बिना फूड लाइसेंस के टोस्ट-ब्रेड की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को छापामार कर उसे सील कर दिया। इस फैक्ट्री के संबंध में कुछ ही दिन पूर्व ही विभाग को सूचना मिली थी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुणेश पटेल ने बताया कि इस फैक्ट्री के मालिक गगन रघुवंशी और फैजल अली हैं। इन्होंने गगन टोस्ट के नाम से टोस्ट बनाने की फैक्ट्री कोरोना की दूसरी लहर के बाद खोली थी। सील की कार्रवाई करने से पहले टीम ने यहां से टोस्ट, मैदा, एमसीबी पावडर, तिल व अन्य खाद्य पदार्थ के सैम्पल लिए। यहां के बाद टीम ने पास में ही ए-वन फैक्ट्री में छापा मारा। यहां कुछ स्थानों पर गंदगी को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। यहां से भी टोस्ट व इन्हें बनाने वाले रॉ मटेरियल के चार सैम्पल लिए गए। इसके बाद टीम अयोध्या बायपास स्थित रौनक ढाबे पर पहुंची। ढाबे में काफी गंदगी थी, इसे देखकर अधिकारियों ने फटकार लगाई और मौके पर ही नोटिस जारी कर दिया। यहां से पनीर, आटा, दाल के सैम्पल लिए गए है। कार्रवाई करने वाली टीम में भोजराज सिंह धाकड़ , साधना सक्सेना व अन्य अधिकारी शामिल थे।
Published on:
10 Aug 2021 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
