26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज 4400 करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार, मंगाए ऑफर

MP News : बजट सत्र समाप्त होने के दूसरे दिन मोहन यादव(CM Mohan Yadav) सरकार फिर कर्ज लेने जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
CM suspended 4 senior officers and issued notices to 2

CM suspended 4 senior officers and issued notices to 2

MP News : बजट सत्र समाप्त होने के दूसरे दिन मोहन यादव(CM Mohan Yadav) सरकार फिर कर्ज लेने जा रही है। 4400 करोड़ का कर्ज(Loan) बुधवार को लिया जाएगा। खुले बाजार से कर्ज लेने के लिए वित्तीय संस्थाओं से ऑफर मंगाए जा चुके हैं। कर्ज दो किस्तों में 7 साल और 10 साल के लिए लिया जा रहा है। खास ये है कि मार्च में चौथी बार कर्ज लिया जा रहा है। सरकार ने 12 मार्च को 2025-26 के लिए बजट पेश किया था। साथ ही चार हजार करोड़ का कर्ज भी लिया।

ये भी पढें - पत्नी, बेटा और तीन बेटियां…भरा-पूरा परिवार, फिर भी भीख मांग रहा पिता

कर्ज का ‘मार्च’

  • 19 मार्च 6000 करोड़
  • 12 मार्च 4000 करोड़
  • 5 मार्च 4000 करोड़

मार्च का महीना खत्म होने से पहले तक प्रदेश की मोहन सरकार तीन बार कर्ज ले चुकी हैं।

बजट से भी ज्यादा

राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश कर चुके हैं। सरकारी अनुमान के मुताबिक वर्ष 2026 तक राज्य का कर्ज 4.99 लाख करोड़ तक जा पहुंचेगा।