
30 साल के युवक की गोली मार कर हत्या, लाश के पास मिली कारतूस की केप
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर आपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं। रविवार की सुबह
तरावली-बैरसिया रोड पर बदमाशों ने 30 साल के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक नलखेड़ा गाव के पास रोड किनारे युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची बैरसिया थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पुछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक युवक को तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई है। लाश के पास से कारतूस के केप मिले हैं। मृतक विक्रम यादव पिता शिवनारायण यादव ग्राम चमारी तहसील ब्यावरा जिला राजगढ़ का निवासी बताया जा रहा।
पत्नी से चल रहा विवाद...
ब्यावरा के चमारी गांव का विक्रम पिता शिवनारायण यादव (25)
बैरसिया में तरावली रोड पर आज सुबह शव मिला। युवक को तीन गोलियां लगी थी। युवक ससुराल जाने को कहकर घर से निकला था। लेकिन तीन दिन से कोई पता नहीं था। युवक आज बैरसिया के नलखेड़ा गांव के पास रोड किनारे मृतक का शव मिला। सूत्रों के अनुसार युवक का तीन माह से पत्नी से विवाद चल रहा तभी से पत्नी मायके में रह रही थी।
इधर, व्यापारी की हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बागसेवनिया इलाके के दीक्षा नगर में महिला मित्र के बुलावे पर हथियारबंद सात-आठ बदमाशों ने व्यापारी की उसके घर के सामने ही धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की वजह महिला के घर के पास रास्ते में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में व्यापारी द्वारा बीच-बचाव करना सामने आया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला समेत उसके तीन पुरुष साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि, घटना के वक्त इलाके की गश्त में लगाए गए बागसेवनिया थाने के एएसआई रामदैनी राय को सस्पेंड कर दिया गया है। सोशल मीडिया में घटना से पहले की एक तस्वीर वायरल हुई है। इसमें दावा किया गया कि हत्याकांड से पहले आरोपी मिसरोद थाने के सब-इंस्पेक्टर जीएस चौहान के साथ देखे गए थे।
Published on:
24 Mar 2019 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
