6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में बिक रहा है देश का सबसे महंगा पेट्रोल डीजल, जानिए आज क्या हैं आपके शहर के रेट

Petrol diesel price mp : मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दामों में एक बार फिर रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज पेट्रोल के दाम 82.74 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत भी बढ़कर 73.79 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है, जिसमें कल से लेकर आज तक रिकॉर्ड 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़े हैं।

2 min read
Google source verification
petrol diesel rate

MP में बिक रहा है देश का सबसे महंगा पेट्रोल डीजल, जानिए आज क्या हैं आपके शहर के रेट

भोपाल/ देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्थाके बीच महंगाई की मार झेल रहे मध्य प्रदेश के आम वासियों पर सूबे की कमलनाथ सरकार ने बीती शुक्रवार रात को बड़ा झटका दिया था, जिसमें प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के कीमत पर पांच फीसदी वैट की बढ़ोतरी की थी। वैट बढ़ाए जाने के बाद प्रदेश में पेट्रोल 2.91 रुपये और डीजल 2.86 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई।हालांकि, इससे पहले जुलाई माह में केन्द्रीय बजट पैश किये जाने के दौरान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने पेट्रोल डीज़ल के दामों पर दो दो रुपए एक्साइज़ ड्यूटी और स्पेशल ड्यूटी लगाई थी। उस समय भी एकदम से प्रदेश की जनता की जैब पर 4 रुपये प्रति लीटर का भार बढ़ गया था। फिलहाल, सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीज़ल के दामों में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि, प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाए जाने वाले टेक्स के कारण मध्य प्रदेश में देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीज़ल बिक रहा है।


मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। आज पेट्रोल के दाम 82.74 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में रिकॉर्ड 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत भी बढ़कर 73.79 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है, जिसमें कल से लेकर आज तक रिकॉर्ड 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़े हैं। वहीं, प्रदेश के मुख्य शहरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नज़र डालें तो, यहां थोड़ा अलग उतार चढ़ाव देखने को मिला है।

हनीट्रेप कैस : जिसके नाम का मंगलसूत्र और सिंदूर लगाती है आरती, वो दयाल है किसी और का पति

(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

बात, राजधानी भोपाल की करें तो यहां भी पेट्रोल-डीज़ल के दामों बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां आज पेट्रोल के दाम बढ़कर 82.04 पैसे हो गए हैं। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। शहर के पेट्रोल टेंकों पर आज भी डीज़ल की कीमत 73.16 पैसे प्रति लीटर दर्ज की गई है। हालांकि, जानकारों की माने तो, रोज़ाना हो रही इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण रुपये की कीमत गिरने से हो रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- Depression के मामले में नंबर-1 है MP, आत्महत्या के आंकड़े जानकर हैरान जाएंगे आप

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-भोपालः पेट्रोल-82.04/ डीज़ल-73.16 दाम हैं।


नोटः याद रखें कि, किसी भी शहर के टेंक पर पेट्रोल-डीजल की कीमत एक समान नहीं हो सकती। कारण ये है कि, हमारी ओर से शहर के दाम बताए गए हैं। लेकिन, अलग अलग पेट्रोल टेंक पर पेट्रोल या डीज़ल पहुंचाने में अलग अलग ट्रांसपोर्टेशन चार्ज लगता है, इसलिए हर टेंक पर प्रति लीटर के चार्ज में 2-4 पैसे अंतर होगा।

पेट्रोल डीजल से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढें

petrol price in bhopal
[typography_font:14pt]diesel price in bhopal today
[typography_font:14pt]petrol pumps near me
[typography_font:14pt;" >petrol diesel price in mp today